छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीलाइफस्टाइलहेल्थ

जल जीवन मिशन के कार्यों का मिशन संचालक ने किया निरीक्षण। अधूरे कार्यों को जल्द पूर्ण करने के दिए निर्देश।

*जल जीवन मिशन के कार्यों का मिशन संचालक ने किया निरीक्षण*
*अधूरे कार्यों को जल्द पूर्ण करने के दिए निर्देश*
उत्तर बस्तर कांकेर, 03 अक्टूबर 2024/ जिले के चारामा विकासखंड की ग्राम पंचायत रतेडीह, कुर्रूटोला, कानापोड़ एवं डेढ़कोहका में जल जीवन मिशन के तहत किए गए कार्यों का निरीक्षण मिशन संचालक डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुर्रे द्वारा किया गया। उनके द्वारा ग्रामों में जल जीवन मिशन के तहत बनाए गए उच्च स्तरीय जलागार, सोलर आधारित योजना, नल कनेक्शन, पाइप लाइन एवं अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच की गयी। उन्होंने हितग्राहियों से बातचीत कर जल जीवन मिशन अंतर्गत संचालित योजना से जुड़े लाभ के बारे में जानकारी ली एवं अधूरे कार्यों को जल्द पूर्ण करने के निर्देश पीएचई के कार्यपालन अभियंता को दिए। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता श्री जी.एल. लखेरा, कार्यपालन अभियंता श्री बीएन भोयर, सहायक अभियंता श्री राजेश हिरकने, जिला समन्वयक सुश्री निशा वामन, विभागीय कर्मचारी सहित ग्राम के सरपंच और ग्रामवासी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button