गणतंत्र दिवस की 75वीं वर्षगांठ, कोयलीबेड़ा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

गणतंत्र दिवस की 75वीं वर्षगांठ, कोयलीबेड़ा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कोयलीबेड़ा। गणतंत्र दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर कोयलीबेड़ा में पूरे हर्षोल्लास के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए,कई वर्षों पश्चात किसी राष्ट्रीय दिवस को लेकर एक बार फिर कोयलीबेड़ा पँचायत में एकजुटता दिखी व पँचायत के अंतर्गत समस्त शासकीय व निजी विद्यालयों को एक मंच पर कार्यक्रम आयोजित कराने में सफलता मिली। बतादें की कुछ दिनों पूर्व ही स्थानीय मीडिया के प्रतिनिधियों द्वारा कोयलीबेड़ा के समस्त स्कूलों को एक साथ कार्यक्रम कराने की पहल पर कोयलीबेड़ा प्रभारी से बात हुई थी जिसे गम्भीरता से लेते हुए आयोजन की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत कोयलीबेड़ा के अधीन बैठक कराई गई जिसमें समस्त स्कूलों ने हामी भरी व आज इस गणतंत्र दिवस की 75 वीं वर्षगांठ पर विभिन्न आयोजन कर मिनी स्टेडियम कोयलीबेड़ा में अनोखी छटा बिखेरी गई।

आयोजन की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज पूजन के साथ शुरू हुई जहां मुख्य अतिथि कोयलीबेड़ा सरपँच रमोतीन पुजारी व कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं जनपद रीना बघेल व अन्य अतिथियों ने ध्वज वंदन किया। ध्वजारोहण सरपँच महोदया द्वारा किया गया व सात प्लाटूनों द्वारा किये जा रहे मार्च से सलामी ली गयी। सातों प्लाटूनों राष्ट्रीय सेवा योजना, स्काउट गाइड, जूनियर रेड क्रॉस, कन्या पूर्व माध्यमिक शाला, कन्या आश्रम शाला,सरस्वती शिशु मंदिर और स्वामी आत्मानंद स्कूल की टीम जिसमे प्रत्येक दल में 22 छात्र छात्राओं ने सलामी दी साथ ही वाद्य दल भी इस दौरान उपस्थित रहे जिनके वाद्य ध्वनि ने मार्चिंग दलों को कदमताल में उत्साहित किया।
अगले पड़ाव में कार्यक्रम सांस्कृतिक आयोजन की तरफ बढ़ चुकी थी जहां 12 स्कूलों के 22 सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए जिसमे सामूहिक नृत्य, एकल नृत्य, गीत ,कविता व भाषण विधाओं में बच्चों ने शानदार प्रस्तुति दी। जहां प्राथमिक व माध्यमिक स्तर पर प्रथम ,द्वितीय व तृतीय पुरस्कार भी प्रदान किये गए।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा बच्चों के उत्साहवर्धन भी किया गया व सम्बोधित किया गया।
कार्यक्रम के अंत मे प्रधान अध्यापक आरआर हीड़को द्वारा आभार प्रकट किया गया व कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई। साथ ही आगामी कार्यक्रमों को और भी भव्य रूप में आयोजन करने की बात भी कही गयी।
कार्यक्रम के अतिथियों में जनपद सदस्य रीना बघेल, सरपंच रैमोतिन पुजारी,उप सरपंच अजय साहू, खण्ड शिक्षा अधिकारी केआर सिन्हा, एबीईओ अशोक टांडिया,प्रभारी प्राचार्य जीआर गढ़िया,आर आर हीड़को,रतुला पटेल, दुलसा पटेल,पुसउ राम पटेल, जागेश्वर पुजारी, पवन वड्डे,रिंकू सहारे, रामकुमार आचले,फुलकुंवर सहारे साथ ही समस्त 12 स्कूलों के शिक्षकों सहित बड़ी संख्या में गणमान्य मौजूद रहे।



