छत्तीसगढ़
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर अधिकारी-कर्मचारियों ने ली मतदान की शपथ.

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर अधिकारी-कर्मचारियों ने ली मतदान की शपथ
उत्तर बस्तर कांकेर, 25 जनवरी 2024/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी क्रम में आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अभिजीत सिंह ने जिला कार्यालय परिसर में अधिकारी-कर्मचारियों को मतदान की शपथ दिलाई। उन्होंने लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा का पालन करते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान करने एवं धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा व अन्य किसी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचन में भाग लेकर अनिवार्य रूप से मतदान करने की शपथ उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को दिलाई। इस अवसर पर एसपी श्री दिव्यांग पटेल, एसडीएम कांकेर श्री मनीष साहू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।



