छत्तीसगढ़
स्वीप सहेलियों ने कलश यात्रा निकालकर दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश।

*स्वीप सहेलियों ने कलश यात्रा निकालकर दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश
*
*लोकसभा आम निर्वाचन-2024*
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार तथा जिला पंचायत सीईओ एवं स्वीप के नोडल अधिकारी श्री सुमित अग्रवाल के मार्गदर्शन में आज जिले के दुर्गूकोंदल में विकासखंड स्तरीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वीप सहेलियों द्वारा कलश यात्रा निकालकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर इनके द्वारा मतदाताओं को शपथ भी दिलाई गई और उन्हें शत-प्रतिशत मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही स्वीप सहेलियों द्वारा रंगोली बनाकर सभी मतदाताओं को आगामी 26 अप्रैल को लोकसभा निर्वाचन में अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई।



