खेलछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीशिक्षा

खिलाड़ियों के प्रवेश हेतु राज्य स्तरीय चयन ट्रायल 21 अप्रैल से।

*खिलाड़ियों के प्रवेश हेतु राज्य स्तरीय चयन ट्रायल 21 अप्रैल से*

उत्तर बस्तर कांकेर, 02 अप्रैल 2025/ खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायपुर के निर्देशानुसार वर्ष 2025-26 से जिले में संचालित की जाने वाली आवासीय खेल अकादमी हॉकी (बालक-बालिका), तीरंदाजी (बालक-बालिका) तथा फुटबॉल (बालिका) एवं एथलेटिक्स (बालक-बालिका) का खेल अकादमी में खिलाड़ियों के नवीन प्रवेश हेतु राज्य स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन किया जाएगा।
जिला खेल अधिकारी ने बताया कि 21 से 23 अप्रैल तक तीरंदाजी (बालक-बालिका) तथा फुटबॉल (बालिका) रायपुर कोटा एवं तीरंदाजी एरिना बालिका छात्रावास में किया जाएगा, जिसमें 21 अप्रैल को पंजीयन, 22 को शारीरिक दक्षता परीक्षण एवं 23 को कौशल दक्षता परीक्षण किया जाएगा। इसी प्रकार हॉकी (बालक-बालिका) का आयोजन 25 से 27 अप्रैल कोटा एवं हॉकी स्टेडियम पिच-2 (बालक) छात्रावास के सामने रायपुर में किया जाएगा, जिसमें 25 को पंजीयन, 26 को शारीरिक दक्षता परीक्षण एवं 27 अप्रैल को कौशल दक्षता परीक्षण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि चयन ट्रायल में जिले के 13 से 17 आयु वर्ग के उक्त संबंधित खेल में उपलब्धि धारक 05 बालक एवं 05 बालिका अधिकतम 10 खिलाड़ियों को सम्मिलित किया जाएगा। ऐसे जिले जहां नैसर्गिक खेल प्रतिभाएं विद्यमान हैं तथा भविष्य में इनका अच्छा प्रदर्शन करने की संभावना है, उन जिलों से खिलाड़ियों की संख्या में वृद्धि की जा सकती है। यह भी बताया गया कि चयन ट्रायल में जिलों से सहभागिता करने वाले खिलाड़ियों हेतु आवास एवं भोजन की व्यवस्था आयोजन स्थल में किया गया है। जिले के खिलाड़ी जो चयन ट्रायल में भाग लेना चाहते हैं, वे खेल से संबंधित जिला, राज्य या राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने संबंधी प्रमाण-पत्र, जन्म प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति सहित 11 अप्रैल तक कार्यालय जिला खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण इंडोर स्टेडियम भवन कांकेर में अपनी उपस्थिति दे सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button