गैजेट्सछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीलाइफस्टाइलशिक्षाहेल्थ

पेयजल व्यवस्था हेतु कन्ट्रोल रूम स्थापित,त्वरित निराकरण के लिए नोडल अधिकारियों का सम्पर्क नम्बर जारी।

*पेयजल व्यवस्था हेतु कन्ट्रोल रूम स्थापित,*
*त्वरित निराकरण के लिए नोडल अधिकारियों का सम्पर्क नम्बर जारी*
उत्तर बस्तर कांकेर, 01 अप्रैल 2025/ जिले में ग्रीष्मकालीन पेयजल व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी ग्रामों में पेयजल समस्या होने अथवा हैंडपंप खराब व बंद की शिकायत प्राप्त होने पर त्वरित निराकरण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसके अलावा टोल फ्री नम्बर 1800-2330008 पर भी शिकायत प्राप्त होने पर त्वरित निराकरण किया जाएगा। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि पेयजल व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिला, विकासखण्ड एवं जनपद स्तर पर अधिकारी-कर्मचारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए उनका मोबाइल नंबर भी जारी किया गया है।
जिला स्तर पर सम्पर्क हेतु सहायक मानचित्रकार श्री राजीव उईके का मोबाइल नम्बर 7974827286, उपखण्ड स्तर पर सहायक अभियंता श्री राजेश हिरकने का मोबाइल नम्बर 9584066771 एवं विकासखण्ड कांकेर स्तर पर उप अभियंता श्री प्रकाश कुमार कुमेटी का मोबाइल 9406232519 और उप अभियंता श्री अविनाश त्रिपाठी का मोबाइल नम्बर 7000863604 जारी की गई है। इसी प्रकार पेयजल समस्या के त्वरित निराकरण हेतु विकासखण्ड नरहरपुर के लिए उप अभियंता श्रीमती कविता कुलदीप की मोबाइल नम्बर 8458887395 तथा विकासखण्ड चारामा हेतु उप अभियंता श्री प्रकाश कुमार कुमेटी का मोबाइल नम्बर 9406232519 है। भानुप्रतापपुर उपखण्ड स्तर पर सहायक अभियंता श्री वाय.के गुरू का मोबाइल नम्बर 9424289412, भानुप्रतापपुर विकासखण्ड हेतु उप अभियंता श्री डी.एल. देशमुख का मोबाइल नम्बर 9407763286, दुर्गूकोंदल विकासखण्ड हेतु उप अभियंता श्री मयंक शोरी का मोबाइल नम्बर 9406454192, अंतागढ़ उपखण्ड स्तर पर सहायक अभियंता श्री बलराज दरवाड़े का मोबाइल नम्बर 8269659898 व विकासखण्ड अंतागढ़ स्तर पर उप अभियंता श्री तुलाराम मधुकर मोबाइल नम्बर 8827079979 तथा उप अभियंता श्री अविनाश त्रिपाठी का मोबाइल नम्बर 7000863604 और विकासखण्ड कोयलीबेड़ा के लिए उप अभियंता श्री कपील नेताम का मोबाइल नम्बर 9770906721 जारी की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button