दूरस्थ ग्राम पालरमेटा का सोनु राम अब बनेगा डाक्टर। मेडिकल की राष्ट्रीय परीक्षा में पास होकर, सपना किया साकार।

दूरस्थ ग्राम पालरमेटा का सोनु राम अब बनेगा डाक्टर। मेडिकल की राष्ट्रीय परीक्षा में पास होकर,सपना कियासाकार। 
……………………………………………
वैसे तो आमाबेड़ा तहसील क्षेत्र कांकेर जिला छत्तीसगढ़ का नाम आते ही अति संवेदनशील एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने का पहचान पहले लोगों के मन आ जाता है परन्तु इस बार क्षेत्र के एक युवक ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है क्षेत्र के लोग उन्हें अपना दुवाएं भी दे रहे हैं और उसका तारिफ करते नहीं थक रहे हैं। ग्राम पंचायत मातला बा के आश्रित ग्राम पालरमेटा के एक गरिब किसान मयाराम गावड़े का बेटा सोनु राम गावड़े आज आल इंडिया नीट का परिक्षा क्वालीफाई करके शासकीय मेडिकल कॉलेज कांकेर में दाखिला प्राप्त किया है और डाक्टर बनने के लिए सुखद सपना देखते कदम बढ़ाया है। सोनु राम ने बताया कि इस मंजिल तक पहुंचने के लिए उसे बहुत संघर्ष भी करना पड़ा है प्रारंभिक शिक्षा आमाबेड़ा के शासकीय बालक आश्रम में कक्षा पांचवीं तक की पढ़ाई किया उसके बाद आगे की पढ़ाई उसने नारायणपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया जहां उसने कक्षा बारहवीं तक की पढ़ाई किया दसवीं पास करने के पश्चात उसे साईंस बायो विषय नहीं मिला तो वह एक साल पढाई भी छोड़ दिया था क्योंकि उसके मन में एक ही सपना था डाक्टर बनना एवं क्षेत्र में लोगो का सेवा करना, लेकिन दुसरे बर्ष सन 2018 में उसे साइंस बायो विषय मिला और उसने अपने विषय पर पढ़ाई करने के साथ साथ नीट का भी तैयारी करने लगा सोनु राम ने नीट के परिक्षा में बैठने से पूर्व किसी प्रकार का कोचिंग का सहारा भी नहीं लिया बल्कि उनके शिक्षकों द्वारा मिले ज्ञान के अनुसार ही वह नीट की परिक्षा में बैठा एवं सफल भी हुआ। सोनु राम ने आगे कहा कि उसके लिए अभी और भी बड़े बड़े चुनौतियां आएंगी लेकिन वह उसी मजबूत इरादे के साथ आगे बढ़ना भी चाहता है। सोनु राम के पिता एक गरीब किसान हैं एवं उनकी माली हालत इतनी मजबूत नहीं है कि वे अपने बेटे के आगे पढ़ाई के लिए जरूरत पड़ने वाले खर्च को उठा सकें इस लिए सोनु राम गावड़े आज हर किसी से सहयोग की उम्मीद भी लगाए बैठा है। सोनु राम गावड़े ने यह भी बताया कि मन में विचार आया तो मैंने क्षेत्र के विधायक महोदय जी एवं जिला के मुख्या कलेक्टर महोदया जी के पास गया एवं फरियाद भी किया है और उनके द्वारा हर संभव नियमानुसार सहयोग प्रदान करने का आश्वासन भी दिया गया है।

