छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीराजनीति

शिव पोटाई बने आम आदमी पार्टी कांकेर के जिला महासचिव, कार्यकर्ताओं में उल्लास का माहौल।

शिव पोटाई बने आम आदमी पार्टी कांकेर के जिला महासचिव, कार्यकर्ताओं में उल्लास का माहौल।

कोयलीबेड़ा । आम आदमी पार्टी (AAP) कांकेर जिला इकाई द्वारा हाल ही में जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें पार्टी ने संगठन के प्रति समर्पण और लंबे अनुभव को देखते हुए अंतागढ़ ब्लॉक के सक्रिय युवा नेता शिव पोटाई को जिला महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

शिव पोटाई लंबे समय से आम आदमी पार्टी से जुड़े हुए हैं और उन्होंने पार्टी की नीतियों तथा विचारधारा को गांव-गांव तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई है। उनके संगठनात्मक कौशल और जमीनी कार्यशैली को देखते हुए जिला नेतृत्व ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी।

पोटाई के जिला महासचिव बनाए जाने की घोषणा के बाद AAP अंतागढ़ और कोयलीबेड़ा ब्लॉक के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और शुभकामनाएं देकर हर्ष व्यक्त किया।

अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र के सभी वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ताओं ने शिव पोटाई को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जिले में आम आदमी पार्टी का संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा जनसरोकारों से जुड़ी नीतियों को जन-जन तक पहुँचाया जाएगा।

बताया जाता है कि शिव पोटाई इससे पूर्व आम आदमी पार्टी यूथ विंग के जिला अध्यक्ष के पद पर रहते हुए संगठन को नई दिशा देने में सफल रहे हैं। उन्होंने युवाओं को राजनीति के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन की राह पर आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

वर्तमान में जिला महासचिव के रूप में वे जिलेभर में संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान और आम जनता की समस्याओं को लेकर आंदोलनात्मक कार्यक्रमों के संचालन की योजना बना रहे हैं।

शिव पोटाई ने जिला महासचिव बनाए जाने पर पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे आम आदमी पार्टी के सिद्धांतों — ईमानदारी, पारदर्शिता और जनसेवा — को सर्वोपरि रखकर काम करेंगे। उन्होंने कहा, “आम आदमी की आवाज़ को सशक्त करना और जनहित के मुद्दों को मुखरता से उठाना ही मेरा लक्ष्य रहेगा।”

उनके नए दायित्व को लेकर क्षेत्रीय राजनीतिक हलकों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है कि शिव पोटाई के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी कांकेर जिले में नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button