छत्तीसगढ़

संवेदनशील मतदान केन्द्रों में ’’अगास ले नंजर’’ से रखी जायेगी निगाह.

संवेदनशील मतदान केन्द्रों में ’’अगास ले नंजर’’ से रखी जायेगी निगाह
उच्च गुणवत्ता युक्त ड्रोन कैमरे से पोलिंग बूथां पर की जाएगी निगरानी
विधानसभा आम निर्वाचन-2023

उत्तर बस्तर कांकेर, / विधानसभा निर्वाचन-2023 के मद्देनजर जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में स्थित संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर ड्रोन कैमरों के माध्यम से सूक्ष्म निगरानी की जाएगी, जिसका नाम ‘अगास ले नंजर‘ रखा गया है। एसपी श्री दिव्यांग पटेल ने बताया कि इस बार मतदान दलों व पोलिंग बूथों सहित समस्त प्रकार की गतिविधियों पर निगाह रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि सुरक्षात्मक उपायों को और अधिक मजबूत बनाते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा यह नवाचार किया जा रहा है। जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में स्थित मतदान केन्द्रों व उनके आसपास के इलाकों में ड्रोन कैमरे ’’अगास ले नंजर’’ सतत् निगरानी करेंगे। उन्होंने बताया कि ये ड्रोन कैमरे उच्च तकनीकी गुणवत्तायुक्त एचडी टेक्नोलॉजी से लैस हैं, जो किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों को कैप्चर कर तत्काल कंट्रोल रूम को फुटेज प्रेषित करने में सक्षम होंगे। प्राप्त फुटेज के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंचकर अविलम्ब कार्रवाई करेगी।

Related Articles

Back to top button