गैजेट्सछत्तीसगढ़

गणना पर्यवेक्षकों व सहायकों के द्वितीय चरण का प्रशिक्षण संपन्न।

*गणना पर्यवेक्षकों व सहायकों के द्वितीय चरण का प्रशिक्षण संपन्न*
*जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम मशीनों से मतों प्राप्त करने की प्रकिया के बारे में दी जानकारी*
उत्तर बस्तर कांकेर, लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के अंतर्गत कांकेर लोकसभा क्षेत्र में मतगणना कार्य के लिए आज अंतर्गत ई.व्ही.एम. तथा पोस्टल बैलेट के माइक्रो ऑब्जर्वर, गणना पर्यवेक्षकों, अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एवं गणना सहायकों के द्वितीय चरण का प्रशिक्षण आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में दो पालियों में संपन्न हुआ। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अभिजीत सिंह ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मतगणना कार्य से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मतगणना कार्य में संलग्न अधिकारियों से कहा कि शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से मतगणना कार्य संपन्न हो इसके लिए यह आवश्यक है कि अपने-अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं सर्तकता के साथ करें।
जिला पंचायत के सभाकक्ष में सुबह 11 बजे से ई.व्ही.एम. से मतगणना की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान ईव्हीएम मशीनों के सभी टैग में अंकित आंकड़ों का मतपत्र लेखा के साथ मिलान करने एवं ईव्हीएम मशीनों से मतों की जानकारी प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया। साथ ही व्हीव्हीपैट से मतगणना कार्य के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स ने मतगणना के पश्चात सभी निर्धारित प्रारूप में जानकारी प्रविष्टि की विधि एवं इस दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी उदाहरण सहित जानकारी दी।
इसके पश्चात प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय पाली में दोपहर 03 बजे डाक मतपत्र और ईटीपीबी के गणना पर्यवेक्षकों, गणना सहायकों को द्वितीय चरण का प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें गणना की प्रक्रिया और इस दौरान बरती जाने वाली सावधानियों व आवश्यक निर्देशों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

Related Articles

Back to top button