
जिला शिक्षा अधिकारी कांकेर के द्वारा लिया गया जिला स्तरीय समीक्षा बैठक

अन्तागढ़। जिला स्तरीय समीक्षा बैठक के तहत आज जिला शिक्षा अधिकारी श्री अशोक कुमार पटेल जी के द्वारा विकासखंड अंतागढ़ के समस्त संकुल प्राचार्य एवं संकुल समन्वयक तथा कोयली बड़ा क्षेत्र के संकुल प्राचार्य एवं संकुल समन्वयक का नवीन सत्र प्रारंभ हेतु विभागीय तैयारी के संदर्भ पर समीक्षा बैठक आयोजित किया गया। उक्त बैठक में आगामी नवीन सत्र में शाला प्रवेश उत्सव की तैयारी शत प्रतिशत बच्चों को विद्यालय में प्रवेश करने ,आवश्यकता अनुसार जर्जर शालाओं एवं भवनाओं का मरम्मत हेतु प्रस्ताव भेजने, छात्रवृत्ति, गणेश वितरण, पाठ्य पुस्तक वितरण सरस्वती साइकिल वितरण आदि समस्त अनिवार्य एवं आवश्यक विषय पर विस्तार से सभी को दिशा निर्देश दिया गया तथा शिक्षा संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सभी उपस्थित गणों से विचार लिया गया । बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्री अशोक पटेल के साथ सहायक संचालक शिक्षा प्रशासन श्री प्रकाश सेन, जिला मिशन समन्वयक श्री दिनेश कुमार नाग एपीसी श्री पंकज श्रीवास्तव ,खंड शिक्षा अधिकारी अंतागढ़ श्री संजय ठाकुर सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री प्रवीण चतुर्वेदी ,बीआरसी अंतागढ़ कृष्ण कुमार नाग, खंड शिक्षा अधिकारी कोयली बेड़ा श्री केजू राम सिंह, सहायक खंड शिक्षा अधिकारी को यली बेड़ा श्री अशोक टांडिया एवं दोनों विकासखंड के समस्त संकुल प्राचार्य एवं संकुल समन्वयक उपस्थित रहे। बैठक का आयोजन स्वामी आत्मानंद विद्यालय अंतागढ़ के सभा हॉल में किया गया एवम् विकासखंड अंतागढ़ एवं को यली बेड़ा के ऐसे प्राचार्य जिनका परीक्षा परिणाम कक्षा दसवीं एवं 12वीं में शत प्रतिशत रहा उनको जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा सम्मानित किया गया तथा आगामी परीक्षाओं में जिले को राज्य स्तर पर प्रथम स्थान लाने हेतु सभी का सहयोग मांगा गया।

