राजीव गांधी की जयंती पर कोयलीबेड़ा में मनाया गया सद्भावना दिवस।

राजीव गांधी की जयंती पर कोयलीबेड़ा में मनाया गया सद्भावना दिवस।
कोयलीबेड़ा। राजीव गांधी की जयंती पर कोयलीबेड़ा में ब्लॉक कांग्रेस द्वारा सद्भावना दिवस मनाया गया। पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी के जन्मदिवस पर वर्तमान छत्तीसगढ़ सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी इस दौरान दी गयी। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व जनपद उपाध्यक्ष रत्तीराम दुग्गा ने कहा कि स्व राजीव गांधी भारत के सच्चे सपूत थे और तकनीकी से लेकर कृषि के क्षेत्र में उनके योगदान को भुलाया नही जा सकता पंचायती राज उनकी ही परिकल्पना थी जिससे आज गांवो का विकास सम्भव हो पा रहा है। उनके जयंती पर आज हम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान योजना आयोग की सदस्य श्रीमती कांति नाग श्रद्धांजलि अर्पित करते कहा कि स्व राजीव गांधी भारतीय राजनीति के सच्चे सेवक थे उन्होंने जितनी भी योजनाओं को लागू किया आज ग्रामीण परिवेश में एक उदाहरण बन गया है वर्तमान छत्तीसगढ़ सरकार उनके नाम से कई योजनाएं चला रही है जो मजदूर किसान से लेकर शहरी क्षेत्र में भी विकास की मिसाल बन रही है आज उनको हम सभी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और उनके दिखाए रास्ते पर चलने की प्रतिज्ञा भी करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान योजन आयोग की सदस्य कान्ति नाग, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष रत्तीराम दुग्गा, जिला सदस्य दिलीप बघेल, ब्लॉक अध्यक्ष श्रवण यादव,प्रेम उन्द्रे, मुनीर अहमद,सुरेसिंह बघेल,मनोज दर्रो आदि उपस्थित रहे।



