छत्तीसगढ़

आमाबेड़ा, बांदे और कोयलीबेड़ा में नवीन तहसील का शुभारंभ, सीएम बघेल ने किया वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ

विधायक नाग ने आमाबेड़ा सहित बांदे और कोयलीबेड़ा के ग्रामीणों को दी बधाई, बोले हजारों लोग होंगे लाभान्वित

आमाबेड़ा, बांदे और कोयलीबेड़ा में नवीन तहसील का शुभारंभ, सीएम बघेल ने किया शुभारंभ :-

*विधायक नाग आमाबेड़ा तहसील के शुभारंभ में हुए शामिल, नवीन तहसील का विधायक ने किया निरीक्षण*

*विधायक नाग ने आमाबेड़ा सहित बांदे और कोयलीबेड़ा के ग्रामीणों को दी बधाई, बोले हजारों लोग होंगे लाभान्वित*

एंकर

अंतागढ़ – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार ने सार्वजनिक सुविधाओं तक पहुंच में सुधार और सभी क्षेत्रों का संतुलित विकास सुनिश्चित करने के तहत 20 अगस्त 2023 को कांकेर जिले के अंतागढ़ विधानसभा अंतर्गत तीन नई तहसील आमाबेड़ा, कोयलीबेड़ा और बांदे का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया। तहसील कार्यालय के शुरू होने से लोगों के समय और पैसे दोनों की बचत होगी। साथ ही इस क्षेत्र की करीबन 100 से अधिक गांवों के लोगों को अपने राजस्व मामलों को सुलझाने में सुविधा होगी।

*शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे सीएम बघेल, वर्चुअल माध्यम से हुए शामिल*

तीनों नवीन तहसीलों का शुभारंभ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वर्चुअल माध्यम से किया । शुभारंभ के दौरान राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल और सीएम संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी भी मौजूद थे । शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने आमाबेड़ा आए क्षेत्रीय विधायक अनूप नाग ने नई तहसील के शुभारंभ पर आमाबेड़ा सहित बांदे और कोयलीबेड़ा क्षेत्र के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज नई तहसील बनने से हमारे जनप्रिय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार लोगों को समय पर राजस्व की सुविधा सुनिश्चित होगी और इससे क्षेत्रवासियो को राहत एवं प्रशासनिक कार्य को मजबूती मिलेगी ।

तहसील कार्यालय का औपचारिक उद्धघाटन विधायक अनूप नाग के द्वारा किया गया। इसके बाद उन्होंने अमाबेड़ा तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया और वहां मौजूद सभी लोगों को बधाई दी। मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने भी इस नए तहसील कार्यालय के प्रारंभ होने पर जनता को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

*तीन नई तहसीलों के शुभारंभ से सैकड़ों गांवों को मिलेगा लाभ*

इन तीन नई तहसीलों के निर्माण से 100 से अधिक गांवों के लोगों को राजस्व मामले सुलझाने की सुविधा मिलेगी। नई तहसील में एक राजस्व निरीक्षक बोर्ड और दर्जन भर ‘पटवारी हलके’ होंगे। राजस्व मामलों के निस्तारण के लिए तहसीलदार को ग्राम पंचायतों में विशेष शिविर लगाने के निर्देश दिये जायेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button