क्राइमछत्तीसगढ़

नारायणपुर में वर्दीधारी नक्सली ढेर, मुठभेड़ स्थल से राइफल जब्त।

नारायणपुर में वर्दीधारी नक्सली ढेर, मुठभेड़ स्थल से राइफल जब्त

नारायणपुर. नारायणपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां भटबेड़ा के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई हैं, DRG और बस्तर फाइटर की संयुक्त कार्रवाई में 1 वर्दीधारी नक्सली के मौत हो गई है, सर्च के दौरान पुलिस ने मौके से 315 और 12 बोर की राइफल जब्त की है।

पहाड़ी में प्लांट किए थे 15 किग्रा का पाइप बम, DRG और CRPF ने किया निष्क्रिय

वही बीजापुर जिले में एक बार फिर नक्सली बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे पर जवानों की सुझबूझ से कोई अनहोनी नहीं हुई. दरअसल, गंगालूर मुख्य मार्ग किनारे किकलेर पहाड़ी पर नक्सलियों ने 15 किग्रा का डायरेक्सनल पाइप बम लगाया था, जिसे सुरक्षा बल ने बरामद किया. सड़क किनारे सुरक्षा बलों को निशाना बनाने नक्सलियों ने बम प्लांट किया था. DRG, बीडीएस टीम बीजापुर और केरिपु 85वीं वाहिनी की संयुक्त टीम ने गश्त के दौरान थाना गंगालूर से 4 किमी पहले बम बरामद किया. वहीं मौके पर बीडीएस बीजापुर की टीम ने बम को निष्क्रिय किया.

Related Articles

Back to top button