छत्तीसगढ़राजनीति

महापौर एजाज ढेबर ने विधानसभा चुनाव लड़ने अपनी दावेदारी पेश की

महापौर एजाज ढेबर ने विधानसभा चुनाव लड़ने अपनी दावेदारी पेश की

रायपुर। महापौर एजाज ढेबर विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है. ढेबर ने दक्षिण विधानसभा और उत्तर विधानसभा से टिकट के लिए दावेदारी की है. सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर ढेबर ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय पहुंचकर अपना आवेदन दिया है.

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है. विधानसभा चुनाव के लिए दावेदारी का दौर शुरू हो गया है. बता दें कि सोमवार को ही रायपुर ग्रामीण के लिए पंकज शर्मा ने दावेदारी पेश की है. बता दें कि पंकज शर्मा वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा के पुत्र हैं. सत्यनारायण शर्मा इस बार चुनाव लड़ने के मूड में नहीं हैं. इसलिए उनके पुत्र पंकज शर्मा ने दावेदारी ठोक दी है.

Related Articles

Back to top button