छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेशराजनीतिलाइफस्टाइलविदेश

ई-जनचौपाल में 78 आवेदन प्राप्त, निराकरण हेतु अधिकारियों को दिये निर्देश।

ई-जनचौपाल में 78 आवेदन प्राप्त, निराकरण हेतु अधिकारियों को दिये निर्देश

उत्तर बस्तर कांकेर – जिले में प्रति सोमवार को ई-जनचौपाल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा लोगों की समस्या व षिकायतें सुनी जा रही है तथा उनका विधिवत निराकरण किया जा रहा है। आज आयोजित इस जनचौपाल में कलेक्टर ने जनपद कार्यालय के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तथा कांकेर विकासखण्ड के ग्रामीणों से जिला कार्यालय में प्रत्यक्ष मुलाकात कर उनकी समस्या व शिकायतों से अवगत हुए और समस्याओें के निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।
आज सोमवार को आयोजित ई-जनचौपाल में 78 आवेदन प्राप्त हुए तथा उसके निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया। ई-जनचौपाल में अंतागढ़ विकासखण्ड से 02 आवेदन, भानुप्रतापपुर विकासखण्ड से 03, चारामा विकासखण्ड से 02, दुर्गूकोंदल विकासखण्ड से 06 और नरहरपुर विकासखण्ड से 04 लोगों ने जनपद कार्यालय में उपस्थित होकर वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से तथा 61 व्यक्तियों द्वारा जिला कार्यालय में उपस्थित होकर कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला को अपनी समस्या से अवगत कराया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एस. अहिरवार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर आस्था राजपूत, एस.डी.एम. मनीष साहू, विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता सतीश किण्डों, जिला शिक्षा अधिकारी भुवन जैन सहित समाज कल्याण विभाग के उप संचालक सिनीवाली गोयल भी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button