छत्तीसगढ़
मतदान दलों का हुआ रेंडमाइजेशन.

मतदान दलों का हुआ रेंडमाइजेशन


विधानसभा सभा निर्वाचन-2023
उत्तर बस्तर कांकेर, / भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कांकेर जिले में विधानसभा आम निर्वाचन को संपन्न कराने के लिए नियुक्त आब्जर्वर श्री एच.जे. देसाई, श्री अशोक कुमार तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला की उपस्थिति में आज अंतागढ़, भानुप्रतापपुर एवं कांकेर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्रों के लिए गठित मतदान दलों का रेंडमाईजेशन कार्य संपन्न हुआ। इस दौरान जिले के कांकेर विधानसभा के 240, अंतागढ़ विधानसभा के 221 एवं भानुप्रतापपुर विधानसभा के 266 मतदान केन्द्रों के मतदान अधिकारियों के टीमों का रैंडमाईजेशन कार्य किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ श्री सुमीत अग्रवाल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक मारबल,कांकेर एसडीएम श्री मनीष साहू सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।



