छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीशिक्षा

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाईन आवेदन की प्रक्रिया शुरू।

31 दिसम्बर तक किया जा सकेगा ऑनलाइन आवेदन।

*पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाईन आवेदन की प्रक्रिया शुरू*
*31 दिसम्बर तक किया जा सकेगा ऑनलाइन आवेदन*

उत्तर बस्तर कांकेर 05 नवम्बर 2024/ छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित शासकीय, अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, आईटीआई एवं पॉलिटेक्निक में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदाय करने हेतु आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई है। ऐसे विद्यार्थी जो आदिवासी विकास विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते हैं, उनके लिए शिक्षा सत्र 2024-25 हेतु पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) के लिए आवेदन पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही वेबसाइट http://postmatric-scholarship.cg.nic.in पर ऑनलाईन माध्यम से किया जा रहा है।
आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि विद्यार्थी द्वारा ऑनलाईन आवेदन हेतु अंतिम तिथि (नवीन एवं नवीनीकरण) 31 दिसम्बर 2024, ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक करने हेतु 15 जनवरी 2025 और सैंक्शन ऑर्डर लॉक करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2025 तक निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि उक्त निर्धारित तिथियों के पश्चात शिक्षा सत्र 2024-25 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाईन आवेदन की पोर्टल बंद कर दिया जाएगा एवं ड्राफ्ट प्रपोजल अथवा सैंक्शन ऑर्डर लॉक करने का अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा। निर्धारित तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर यदि संबंधित संस्थाओं के विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते हैं तो इसके लिए संस्था प्रमुख जिम्मेदार होंगे।

Related Articles

Back to top button