खेलछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेशदेशमनोरंजनलाइफस्टाइलशिक्षाहेल्थ

बस्तर ओलंपिक 2024 ‘ विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिता जिले में 11 नवम्बर से प्रारंभ, तिथि जारी।

*‘बस्तर ओलंपिक 2024 ‘*
*विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिता जिले में 11 नवम्बर से प्रारंभ, तिथि जारी*

उत्तर बस्तर कांकेर 05 नवम्बर 2024/ बस्तर ओलंपिक का आयोजन जिले में 11 नवम्बर से प्रारंभ हो रहा है। इस संबंध में खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्री संजय जैन ने बताया कि प्रथम चरण की खेल प्रतियोगिता विकासखंड स्तर से प्रारंभ होगी, जो पूर्व में जोन स्तर पर निर्धारित की गई थी। विकासखंड स्तर पर प्रत्येक पंचायत के खिलाड़ी जिन्होंने अपना पंजीयन कराया है, वे शामिल हो सकेंगे तथा विकासखंड स्तर पर प्रत्येक 10 से 12 पंचायतों का समूह बनाकर प्रतिदिन खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 10 से 12 पंचायत में जो खिलाड़ी विजेता अथवा प्रथम स्थान प्राप्त करेंगे, वह अगले राउंड में प्रवेश करेंगे, जो सेमीफाइनल राउंड होगा। विकासखंडों में लगातार चार से पांच दिनों तक प्रतियोगिताएं संपन्न होगी और विजेता खिलाड़ी टीम अगले राउंड सेमीफाइनल और फिर फाइनल में प्रवेश करेंगे। फाइनल के विजेता अपने विकासखंड से जिला स्तर पर भाग लेंगे। जारी निर्देशानुसार विकासखंड स्तरीय आयोजन के लिए सीईओ जनपद पंचायत द्वारा तिथि निर्धारित की गई है। विकासखण्ड कांकेर में 11 से 14 नवंबर, विकासखण्ड चारामा, नरहरपुर और भानुप्रतापपुर दुर्गुकोंदल में 13 से 16 नवंबर तक एवं विकासखण्ड कोयलीबेड़ा में 08 से 12 नवंबर 2024 तक खेल प्रतियोगिता का आयोजन करना प्रस्तावित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button