
*👉नक्सल विरोधी अभियान में कांकेर पुलिस को मिली महत्वपूर्ण सफलता।*

*👉पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 02 वर्दीधारी पुरूष नक्सलियों का शव एवं 01 नग इंसास रायफल, 01 नग भरमार रायफल बरामद।*
*👉थाना कोयलीबेड़ा क्षेत्र के ग्राम केसोकोड़ी-गोमे जंगल पहाड़ क्षेत्र की घटना।*

*👉घटना स्थल से भारी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद।*

*श्री सुन्दरराज पी.(भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक* बस्तर रेंज जगदलपुर, *श्री बालाजी राव.(भा.पु.से.) पुलिस उप महानिरीक्षक* कांकेर रेंज कांकेर के *श्री हरेन्दर पाल सिंह उप महानिरीक्षक बीएसएफ* सेक्टर सिंगारभाट कांकेर के मार्गदर्शन *श्री दिव्यांग पटेल(भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक* कांकेर, *श्री रमेश राम सेनानी 30वीं वाहिनी* बीएसएफ मुख्यालय कोयलीबेड़ा के निर्देशन में जिले में नक्सल उन्मूलन के तहत नक्सलियों के विरूद्ध लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है। थाना कोयलीबेड़ा क्षेत्रांतर्गत ग्राम केसोकोड़ी, गोमे व उसके आसपास क्षेत्र में 20-25 नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर दिनांक 20.10.2023 को रात्रि डीआरजी+बस्तर फाईटर्स+बीएसएफ की संयुक्त टीम *एरियाडॉमिनेशन/ सर्च ऑप्स प्लान* में थाना कोयलीबेड़ा क्षेत्रांतर्गत ग्राम केसोकोड़ी,गोमे की ओर रवाना हुये थे। गस्त/सर्चिंग के दौरान *दिनांक 21.10.2023 के प्रातः लगभग 07ः00 बजे* थाना कोयलीबेड़ा क्षेत्रांतर्गत ग्राम केसोकोड़ी-गोमे जंगल पहाड़ में घात लगाकर बैठे माओवादियों द्वारा पुलिस पार्टी डीआरजी टीम को देखकर जान से मारने एवं हथियार लूटने की नीयत से अंधाधुंध फायरिंग किया गया,पुलिस पार्टी द्वारा भी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायर किया गया। माओवादियों द्वारा पुलिस पार्टी को भारी पड़ता देख जंगल/पहाड़ का आड़ लेकर भाग गये, बाद पुलिस पार्टी द्वारा घटना स्थल का बारीकी से सर्चिंग करने पर *घटना स्थल से 02 वर्दीधारी पुरूष नक्सलियों का शव, 01 नग इंसास रायफल, 01 नग भरमार रायफल एवं भारी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद* किया गया। मृत पुरूष नक्सलियों की पहचान की कार्यवाही की जा रही है। उक्त नक्सल अभियान में कांकेर डीआरजी टीम द्वारा महत्वपूर्ण भुमिका निभाई गई। प्रकरण की अग्रिम विवेचना जारी है।



