छत्तीसगढ़

पुलिस स्मृति दिवस पर परिजनों ने ली अनिवार्य मतदान की शपथ

पुलिस स्मृति दिवस पर परिजनों ने ली अनिवार्य मतदान की शपथ
विधानसभा आम निर्वाचन-2023

उत्तर बस्तर कांकेर /भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित एवं जागरूक करने जिले में सतत् अभियान चलाकर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज सुबह एसपी कार्यालय परिसर में पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में विभिन्न मोर्चों में शहीद हुए पुलिस के 90 जवानों को श्रद्धांजलि दी गई, जिसमें सभी शहीद जवानों के परिजन उपस्थित थे। इस दौरान परिजनों को अनिवार्य रूप से मतदान करने की शपथ दिलाई गई, साथ ही ‘‘बलिदानों का सम्मान करेंगे, हम अवश्य मतदान करेंगे’’ का संकल्प भी दिलाया गया। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला, एसपी श्री दिव्यांग पटेल सहित मौके पर मौजूद उच्चाधिकारियों ने भी मतदान अवश्य करने की अपील करते हुए शहीद बलिदानों की शहादत को सच्चा सम्मान देने के लिए परिजनों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने आगामी 07 नवम्बर को मतदान केन्द्र जाकर वोट जरूर करने का भी अनुरोध उपस्थित जनों से किया।

Related Articles

Back to top button