छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीलाइफस्टाइलशिक्षाहेल्थ

प्रतापपुर थाना में “पोदला उरस्कना – एक पेड़ शहीदों के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण।

प्रतापपुर थाना में “पोदला उरस्कना – एक पेड़ शहीदों के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण।

कोयलीबेड़ा। “पोदला उरस्कना – एक पेड़ शहीदों के नाम” अभियान के तहत प्रतापपुर थाना परिसर में आज फलदार पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी यशवंत श्याम के नेतृत्व में थाना परिसर को हराभरा बनाने और शहीदों की स्मृति को संजोने के लिए पुलिस जवानों ने मिलकर पौधे लगाए।

थाना प्रभारी यशवंत श्याम ने बताया कि पोदला उरस्कना का उद्देश्य सिर्फ पर्यावरण संरक्षण नहीं, बल्कि शहीदों की याद को जीवित रखना भी है। उन्होंने कहा कि हर लगाया गया पौधा एक शहीद के नाम समर्पित होगा और उसकी देखभाल थाना परिवार द्वारा की जाएगी।

पौधरोपण कार्यक्रम में थाना के सभी पुलिसकर्मी उत्साहपूर्वक शामिल हुए और परिसर में आम, अमरूद, नींबू सहित कई प्रकार के फलदार पौधे लगाए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button