छत्तीसगढ़लाइफस्टाइलहेल्थ

आंगनबाड़ी केन्द्रों में 01 से 13 सितंबर तक वजन त्यौहार का आयोजन।

आंगनबाड़ी केन्द्रों में 01 से 13 सितंबर तक वजन त्यौहार का आयोजन।

उत्तर बस्तर कांकेर  :- शासन द्वारा लिए गये निर्णयानुसार जिले में 01 से 13 सितम्बर तक वजन त्यौहार मनाया जायेगा। वजन त्यौहार समुदाय आधारित कार्यक्रम है इसमें 6 वर्ष से कम आयु के सभी बच्चों का वजन लिया जाता है। इसका उद्देश्य कुपोषण के प्रति जागरूक करना, प्रत्येक परिवार को उनके बच्चों के पोषण की स्थिति से अवगत कराते हुए कुपोषण मुक्ति हेतु सतत प्रयास करना एवं प्रत्येक केंद्र, ग्राम पंचायत, विकासखंड में पृथक पृथक कुपोषण की वर्तमान स्थिति का आंकलन कर कार्य योजना तैयार किया जाना है। कांकेर जिले में संचालित 2141 सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में वजन त्यौहार का आयोजन किया जायेगा, 04 से 07 आंगनबाड़ी केन्द्रों का 514 क्लस्टर बनाया गया है तथा प्रत्येक केंद्र के लिए दल का गठन किया गया है।  कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने आज समस सीमा की बैठक में वजन त्यौहार को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्कूल शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग इत्यादि विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर बेहतर कार्य करने के लिए निर्देशित किया।
कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला के निर्देशानुसार संयुक्त कलेक्टर सुश्री आस्था राजपूत द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग की विभागीय योजनाओं से संबंधित समीक्षा बैठक ली गई। जिसमें 01 सितंबर से 13 सितंबर तक आयोजित होने वाले वजन त्यौहार के सफल क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं में प्रगति लाया जावे। कुपोषित बच्चों को एनआरसी में भर्ती करने के लिए संभावित सभी बच्चों की सूची तैयार की जाए। उक्त सूची को स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराते हुए समन्वय स्थापित कर कुपोषित बच्चों को एनआरसी में भर्ती  किया जावे। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी जिला महिला बाल विकास, परियोजना अधिकारी एवं पर्यवेक्षक, चिरायु टीम के नोडल अधिकारी डॉ. विनोद वैद्य एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के प्रतिनिधि डा.ॅ सुनील सोनी एवं कार्यक्रम प्रबंधक रोहित वर्मा भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button