छत्तीसगढ़
प्राकृतिक आपदा से पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक सहायता स्वीकृत।
प्राकृतिक आपदा से पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक सहायता स्वीकृत
उत्तर बस्तर कांकेर :- प्राकृतिक आपदा से पीड़ित दो परिवार के लिए कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने राजस्व परिपत्र खण्ड 6-4 में दिये गये प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए 04-04 लाख रूपये के मान से 08 लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत किये हैं। दुर्गुकोंदल तहसील अंतर्गत ग्राम राऊरवाही निवासी 80 वर्षीय बिटाय बाई की तालाब में डूबने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके निकटतम आश्रित फूलसिंह कोमरा के लिए चार लाख रूपये और ग्राम ओटेकसा निवासी 60 वर्षीय पयतु राम की तालाब में डूबने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनकी पत्नी श्रीमती रहिमोतिन गावरे के लिए चार लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत किये हैं। स्वीकृत सहायता राशी का भुगतान तहसीलदार दुर्गूकोंदल के द्वारा हितग्राही के खाता में डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर के माध्यम से किया जायेगा।



