छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश

79 अन्तागढ़ विधानसभा में कोयलीबेड़ा ब्लाक से क्षेत्रीय प्रत्याशी बनाने की उठी मांग , रतिराम दुग्गा की दावेदारी भी मजबूत।

कांकेर जिले का अन्तागढ़ विधानसभा में कोयलीबेड़ा ब्लाक से

क्षेत्रीय प्रत्याशी बनाने की मांग गरमाई, रतिराम दुग्गा के नाम की चर्चा भी जोरों पर ।
कांकेर- विधानसभा चुनाव को महज कुछ माह शेष है भाजपा द्वारा प्रदेश के 21 विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दिया गया है. वही कांग्रेस में भी मंथन के बाद जल्द प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी. कांकेर जिले का अन्तागढ़ विधानसभा में चुनाव इस बार रोमांचक होने के आसार है. वर्तमान विधायक के खिलाफ इस बार मतदाता क्षेत्रीय विधायक खड़े करने की होड़ में है. कोयलीबेड़ा ब्लाक से कांग्रेस प्रत्यशी बनाए जाने की मांग जोर पकड़ ली है. अन्तागढ़ इलाके के प्रत्याशियों को ही टिकट मिलता रहा है. लेकिन इस बार कोयलीबेड़ा ब्लाक से दावेदारों को प्रत्याशी बनाने की मांग गरमा गई है। जिससे तमाम पूर्व विधायक और वर्तमान विधायक को सकते में डाल दिया है।
ऐसे में नक्सल प्रभावित सुदूर अंचल कोयलीबेड़ा से रतिराम दुग्गा का नाम सामने आ रहा है जो मध्यप्रदेश शासन काल से कांग्रेस का झंडा उठाते आ रहे है और जब अन्तागढ़ विधानसभा अभिवजीत नारायणपुर विधानसभा था तब टिकिट मिलने पर ठुकरा दिए थे. रतिराम दुग्गा ने बताया कि बीजेपी के उम्मीद्वार विक्रम उसेंडी से मंतूराम राम पवार 316 वोट से हार गए थे. साल 1996-97 में तब मुझे टिकिट दें कर चुनाव लड़ने की बात कही गई थी लेकिन मैंने मना कर दिया था. 1990 में मैने कांग्रेस प्रवेश किया था तब इस क्षेत्र में सड़क का नामो निशान तक नही था. तब मुझे जिला में प्रचार सचिव बनाया गया था. फिर 1994 में जनपद उपाध्यक्ष बना. संयुक्त सचिव भी था जिला का अभी वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस का सदस्य हूँ.
अन्तागढ़ विधानसभा की बात करे तो कांग्रेस में कोयलीबेड़ा ब्लाक से रूपसिंह पोटाई, रतिराम दुग्गा का नाम समाने आ रहा है वही अन्तागढ़ ब्लाक से बद्री गावड़े नाम सामने आ रहा है. इन सबका का एक पैनल बना हुआ है जिनका कहना है कि विधायक को छोड़कर किसी को भी टिकट दे दे. ऐसे में कोयलीबेड़ा के रतिराम दुग्गा और रूपसिंह पोटाई का नाम प्रमुख रूप से आ रहा है. बीजेपी से राधे लाल नाग, विक्रम उसेंडी, भोजराज नाग, नोहर उसेंडी, लछु गावड़े के नाम सामने आ रहे है.
अन्तागढ़ विधानसभा में 70 फीसदी मतदाता कोयलीबेड़ा ब्लाक के पखांजूर इलाके में निवास करते हैं. इसके अलावा मतदान के दौरान सबसे अधिक मतदान कोयलीबेड़ा के परलकोट इलाके से ही होता है. ऐसे में कोयलीबेड़ा ब्लॉक इलाके के मतदाताओं को निर्णायक वोटर और कोयलीबेड़ा के परलकोट क्षेत्र को वोटरों का गढ़ कहा जाने लगा है।
अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या: अंतागढ़ विधानसभा सीट में 165148 वोटर है. जिनमे 80958 पुरुष और 84182 महिला वोटर है. महिला वोटरों की संख्या पुरुष वोटर्स की संख्या से ज्यादा है. 8 तृतीय लिंग के वोटर है।
अंतागढ़ विधानसभा में बीते चुनाव की स्थिति: इस विधानसभा में साल 2018 में हुए चुनाव में कांग्रेस के अनूप नाग ने भाजपा के विक्रम उसेंडी को हराया. अनूप नाग को 57,061 वोट मिले, जबकि विक्रम उसेंडी को 43,647 वोट मिले. 13,414 मतों के अंतर से अनूप नाग ने जीत हासिल की.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button