छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश
देर रात चलती बस में लगी आग,,बड़ा हादसा टला

देर रात चलती बस में लगी आग,,बड़ा हादसा टला
,,,बस में सवार थे स्कूली बच्चे।
अन्तागढ़। ताडोकी थाना क्षेत्र के हवेचूर मोड़ के पास अचानक बस में आग लग गई,गमीनत रही की इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नही है, अंतागढ़ SHO रोशन कौशिक ने बताया ने बताया कि अम्बे बस सर्विस की बस रात करीब 11 बजे, नारायणपुर से रायपुर जा रही थी,बस का टायर अचानक फट गया और आग लग गई,बस में राम कृष्ण मिशन के 17 स्कूली बच्चे सवार थे ,जिन्हे रायपुर खेल आयोजन में भाग लेने के लिए ले जाया जा रहा था,सभी बच्चे सुरक्षित हैं।..बस स्टेट हाइवे क्रमांक 5 में मुख्य सड़क पर धू धू कर जल कर खाक हो चुकी है…आग पर फायर ब्रिगेड की टीम ने काबू पाया है,,,पुलिस बल द्वारा भी मौके पर पहुंचकर घटना की तस्दीक की गई है.



