छत्तीसगढ़

अनुभाग अंतागढ़ के बी.एल.ओं एवं सुपरवाईजर की बैठक। फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के विशेष पुनरीक्षण पर जानकारी दी गयी।

अनुभाग अंतागढ़ के बी.एल.ओं एवं सुपरवाईजर की बैठक। फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के विशेष पुनरीक्षण पर जानकारी दी गयी।

अंतागढ। फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01.01.2024 की स्थिति में कार्य सम्पादन किये जाने हेतु अनुभाग अंतागढ़ के बी.एल.ओं एवं सुपरवाईजर का दिनांक 05.01.2024 को बैठक आयोजन किया गया।

जिला उत्तर बस्तर कांकेर के विधानसभा क्षेत्र 79 अंतागढ़ (अ.ज.जा.) अंतर्गत अनुभाग अंतागढ़ में आने वाले 90 मतदान केन्द्रों के बूथलेबल अधिकारी एव बी.एल.ओं. सुपरवाईजरों का कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अभिजीत सिंह (आई.ए.एस.) के मार्गदर्शन में एवं श्री बी. एस. उयके (आई.ए.एस.) अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी अंतागढ़ के दिशा-निर्देशन में बैठक आयोजित किया गया है।

उक्त बैठक में आगामी लोक सभा निर्वाचन के पूर्व दिनांक 06.01.2024 को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाना है तथा दिनांक 06.01.2024 से 22.01.2024 तक दावा आपत्ति प्राप्त किये जायेगें तथा दिनांक 02.02.2024 तक प्राप्त दावा आपत्तियों का निराकरण किया जायेगा एवं दिनांक 08.02.2024 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जायेगा। दिनांक 06 जनवरी 2024 से एस.एस.आर. के दौरान नये मतदाताओं का नाम जोड़ने, मृत मतदाताओं का नाम विलोपित करने, शिफ्टेिड मतदाताओं का स्थानांतरण किये जाने पी.एस. ई एवं डी.एस.ई. का निराकरण किये जाने निर्देशित किया गया।

प्रशिक्षण सह बैठक में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बूथलेवल अधिकारियों एवं विधानसभा निर्वाचन से संबंद्ध उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 79-अंतागढ़ (अ.ज. जा.) के द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

उक्त बैठक में श्री विश्वास कुमार एस.डी.एम. अंतागढ़, श्री राधाकृष्ण बंजारे तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अंतागढ़, श्री बिनेज यादव मास्टर ट्रेनर, श्री शैलेन्द्र गंजीर सहायक ग्रेड 03, एवं समस्त बी.एल.ओं. व सुपरवाईजर उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button