छत्तीसगढ़

राउरवाही और चिहरो में पहुंचा विकसित भारत संकल्प यात्रा.

राउरवाही और चिहरो में पहुंचा विकसित भारत संकल्प यात्रा

दुर्गूकोंदल | दुर्गूकोंदल ब्लॉक के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतो में लगातार आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की विभिन्न योजनाओं एवं राज्य सरकार की बारे में जनताओं के साथ रूबरू होकर उनसे चर्चा किया गया विकसित भारत संकल्प यात्रा आज ग्राम पंचायत राउरवाही और ग्राम पंचायत चिहरो में श्रीमती संतो दुग्गा अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल के मुख्यातिथ्य सम्पन्न हुआ जिसमें केंद्र एवं राज्य की योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराया गया जिसमें प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना, किसान सम्मान निधि, आवास योजना, सुकन्या योजना, मातृ वंदन योजना एवं आयुष्मान भारत योजना जैसे अन्य योजनाओं शामिल है साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार के योजनाओं के लाभार्थीयों ने मेरी कहानी मेरी जुबानी के माध्यम सें सरकार की योजना सें किस प्रकार लाभ प्राप्त लाभार्थियों ने ग्रामीणों को अवगत कराया गया, साथ ही जनप्रतिनिधियों द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार के योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया। कार्यक्रम में सरपंच ग्राम पंचायत राउरवाही श्रीमति राधिका नरेटी, सरपंच ग्राम पंचायत चिहरो कृष्णा दुग्गा, भाजपा मंडल अध्यक्ष पीलम नरेटी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्री अशोक जैन, सांसद प्रतिनिधि विजय पटेल,भाजयुमो प्रदेश प्र. सह प्रमुख एवं जनपद सदस्य देवेंद्र टेकाम, भाजयुमो जिला मंत्री रामचंद्र कल्लो, शकुंतला नरेटी महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष, जनपद सदस्य जोहन गावडे भाजपा मंडल महामंत्री जनक आरदे, विकास राजु नायक महामंत्री भाजयुमो, भाजपा आजजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मंशा कोवाची युवा मोर्चा सुखनंदन शोरी, पद्मा उईके, एवं ग्राम पंचायत राउरवाही एवं ग्राम पंचायत चिहरो के ग्रामीण उपस्थित हुए और योजनाओं की जानकारी ली |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button