जूनियर रेडक्रॉस दल सद्भावना शिविर दुर्ग के लिए रवाना।

जूनियर रेडक्रॉस दल सद्भावना शिविर दुर्ग के लिए रवाना

कांकेर –इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी राज्य शाखा के द्वारा प्रथम बार राज्य में छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय जूनियर रेडक्रॉस प्रशिक्षण सह सद्भावना शिविर का आयोजन दुर्ग में किया जा रहा है। जिला संगठक पवन कुमार सेन ने बताया कि विद्यालयों में संचालित जूनियर रेड क्रॉस के वालींटीयर्स के लिए छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय जूनियर रेड क्रॉस प्रशिक्षण सह सद्भावना शिविर का आयोजन 18 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक भारती विश्वविद्यालय पुलगांव चौक दुर्ग में किया गया है। कलेक्टर एवं अध्यक्ष निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के दिशा निर्देश एवं डॉ महेश सांडिया मुख्य चिकित्सा अधिकारी पदेन सचिव रेडक्रॉस के मार्गदर्शन में कांकेर जिला की 19 सदस्यीय दल प्रशिक्षण सह सद्भावना शिविर के लिए रवाना हुआ। 8–8 बालक–बालिका एवं दल प्रभारी ओमप्रकाश सेन, महिला प्रभारी बृजवती मातलामी, पुरुष प्रभारी संजय वस्त्रकार को जनप्रतिनिधि हेमंत ध्रुव अध्यक्ष जिला पंचायत, अनूप राठोर भाजपा मंडल अध्यक्ष कोरर, बिरेश ठाकुर उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रवानगी के पूर्व उपस्थित अतिथियों ने दल को आशीर्वाद प्रदान करते हुए शुभकामनाएं दी। हेमंत ध्रुव अध्यक्ष जिला पंचायत ने कहा कि हमने रेडक्रॉस सोसाइटी को कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करते देखा है आप जूनियर रेडक्रॉस सोसाइटी के वॉलिंटियर्स शिविर में जाकर जिले का नाम रोशन कर हमें गौरवान्वित करें। अनूप राठोर मंडल अध्यक्ष ने आशीर्वचन के रूप में कहा कि हर विधा में भाग लेकर प्रथम स्थान को प्राप्त करें, उत्साह और हौसले के साथ शिविर में भागीदारी करें। बिरेश ठाकुर उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी ने संस्मरण को याद करते हुए कहा कि अपने समय में हम भी विभिन्न शिविर में शामिल हुए हैं और अनुशासन सद्भावना के साथ अच्छी सीख लेकर वापस लौटे हैं आप सब भी इसका अनुसरण करें। प्रशिक्षण एवं सद्भावना शिविर में जाने के पूर्व जूनियर रेडक्रॉस वॉलिंटियर्स का पूर्वाभ्यास शिविर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय कोरर में लगाया गया। पूर्वाभास शिविर के संयोजक सदे सिंह कोमरे खंड शिक्षा अधिकारी, शिविर संचालक अनुपम जोफ़र कोरर, टिकेश्वर सिंह ठाकुर प्राचार्य हाई स्कूल मूंगवाल, केएल कटेंद्र व्याख्याता सेलेगांव और जीआर साहू शिक्षक ढेकुना ने छात्र-छात्राओं को शिविर के नियम, अनुशासन, अन्य जिलों के साथ सद्भावना सहित भागीदारी की व्यावहारिक जानकारी दी। छात्र-छात्राओं को मास्टर ट्रेनर डॉक्टर चामेंद्र भेड़िया एवं एएसआर मूर्ति के द्वारा प्राथमिक सहायता किस प्रकार देनी है, फ्रैक्चर, घायल की ट्रांसपोर्टिंग के लिए आकस्मिक सहायता, विभिन्न प्रकार के पट्टियों का उपयोग एवं दृश्य निर्माण कर आपातकाल सहायता के विषय में प्रशिक्षित किया गया। खासकर कृत्रिम सांस देकर व्यक्ति के जीवन को किस प्रकार बचाया जाए इस पर डेमो के माध्यम से अभ्यास कराया गया। प्राचार्य शिवराज टांडिया एवं व्याख्याता राजेंद्र नेताम के द्वारा शिविर में आयोजित प्रतियोगिताओं के अंतर्गत रंगोली लोकनृत्य, लोकगीत, निबंध, अंताक्षरी, क्विज प्रतियोगिताओं की जानकारी दी गई। रेडक्रॉस प्रभारी श्रीमती हुमा पिस्दा एवं व्याख्याता श्रीमती मोनिका जुर्री ने सद्भावना शिविर में छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की प्रदर्शनी जिले की गतिविधियों की झांकी का प्रदर्शन भी किया जाएगा जिसकी तैयारी कराई। शिविर को सफल बनाने में शिक्षिका सुनीता सिंगर प्राथमिक शाला कोरर, व्याख्याता नितिन ध्रुव हायर सेकेंडरी कोरर का सहयोग रहा।
सद्भावना शिविर में जोसना यादव उमावि दुर्गुकोंदल, सकीना ध्रुव उमावि अंतागढ, खुशबू साहू उमावि सेलेगांव, काजल साहू
ठाकुर रघुवीर सिंह शास आदर्श उमावि लखनपुरी, हिना चक्रधारी
स्वामी आत्मानंद शास उत्कृष्ट विद्यालय पटौद, चंचल निषाद
शास उमावि लिलेझर, मनीषा निषाद शास उमावि भानबेड़ा, पायल जैन शास उमावि मेडो, दुष्यंत कुंजाम स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय कोरर, अभिजीत गुप्ता स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय धनेलीकंहार, मोनू राम तेता शास उमावि मोदे, गजेंद्र दुग्गा शास उमावि तरांदुल, गजेंद्र कोर्राम शास उमावि मुँगवाल, ताम्रध्वज साहू शास उमावि भनसुली, आशीषबंजारे
शास उमावि हाराडुला, मयंक पांडे स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय धनेलीकंहार सहभागिता कर रहे।



