-जनचौपाल में 43 आवेदन प्राप्त निराकरण हेतु अधिकारियों को दिये निर्देश.


उत्तर बस्तर कांकेर /जिले में प्रति सोमवार को ई-जनचौपाल का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा लोगों की समस्या व शिकायतें सुनी गई तथा उनका विधिवत निराकरण किया जा रहा है। आज आयोजित जनचौपाल में कलेक्टर ने जनपद कार्यालय के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तथा कांकेर विकासखण्ड के ग्रामीणों से जिला कार्यालय में प्रत्यक्ष मुलाकात कर उनकी समस्या व शिकायतों से अवगत हुए और समस्याओें के निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।
आज सोमवार को आयोजित ई-जनचौपाल में 43 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें भानुप्रतापपुर विकासखण्ड से 05, चारामा विकासखण्ड से 02, दुर्गूकोंदल विकासखण्ड से 01, पखांजूर विकासखण्ड से 08 और नरहरपुर विकासखण्ड से 01 ने जनपद कार्यालय में उपस्थित होकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तथा 26 व्यक्तियों ने जिला कार्यालय में उपस्थित होकर कलेक्टर को अपनी समस्या से अवगत कराया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री सुमित अग्रवाल, सहायक कलेक्टर श्री प्रखर चंद्राकर, एसडीएम श्री मनीष साहू, संयुक्त कलेक्टर आस्था राजपूत सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।



