छत्तीसगढ़

विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी.

*विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी*

दुर्गूकोंदल | दुर्गूकोंदल ब्लॉक के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतो में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा सरकार द्वारा चलाई जा रही हर योजना का देश के हर व्यक्ति को लाभ मिले यह कल्पना के साथ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की विकास रथ प्रत्येक ग्राम पंचायतो में जाकर विकसित भारत संकल्प यात्रा का विकास रथ आज ग्राम पंचायत परभेली और ग्राम पंचायत कोंडरुंज में श्रीमती संतो दुग्गा अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल के मुख्यातिथ में एवं ग्राम पंचायत चाउरगांव और ग्राम पंचायत कोड़ेकूर्से में श्री पीलम नरेटी अध्यक्ष भाजपा मंडल दुर्गूकोंदल के मुख्यातिथ्य सम्पन्न हुआ जिसमें केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराया गया जिसमें प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना, किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, सुकन्या योजना, मातृ वंदन योजना एवं आयुष्मान भारत योजना जैसे अन्य योजनाओं शामिल है साथ ही धरती कहे पुकार नाटक के माध्यम से जैविक खेती के लिए महिला संगठन के महिलाओ के द्वारा प्रेरित किया गया, केंद्र एवं राज्य सरकार के योजनाओं के लाभार्थीयों ने मेरी कहानी मेरी जुबानी के माध्यम सें सरकार की योजना सें किस प्रकार लाभ प्राप्त लाभार्थियों ने ग्रामीणों को अवगत कराया गया, साथ ही जनप्रतिनिधियों द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार के योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया साथ ही केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जनताओं के साथ मिलकर उनको योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी और कार्यक्रम के मुख्यातिथि ने कहा कि गांव गांव के लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले इसीलिए यह कार्यक्रम आपके ग्राम पंचायत तक पहुंचा है आप सभी योजनाओं का लाभ उठायें सभी विभागों के कर्मचारी से योजनाओं की जानकारी अवश्य ले और उस योजना का लाभ लें, कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच ग्राम पंचायत चाउरगांव श्रीमती रजनी बाई पुंगाटी, सरपंच ग्राम पंचायत परभेली श्रीमती अहिल्या पात्र , सरपंच ग्राम पंचायत कोंडरुंज सगनु राम पुड़ो और सरपंच ग्राम पंचायत कोड़ेकूर्से फत्तेसिंह मरकाम ने की, कार्यक्रम में विशेष अथिति के रूप में श्रीमती शकुंतला नरेटी जिला उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा, सांसद प्रतिनिधि श्री विजय पटेल, भाजयुमो जिला मंत्री रामचंद्र कल्लो, ,श्रीमती लीला अर्जुन टांडिया जनपद सदस्य, विकास राजु नायक महामंत्री भाजयुमो, जीवन उइके मंडल उपाध्यक्ष भाजयुमो, सियाराम जैन उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा, देवजी देहारी, राहुल राय, राजकुमार उसेंडी, संतु नरेटी, तेजप्रताप आमले, शिवनाथ दीवान, पंचम जैन वरिष्ठ कार्यकर्त्ता भाजपा एवं ग्राम पंचायत परभेली,चाउरगांव, कोंडरुंज, कोड़ेकूर्से के ग्रामीण एवं जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल के अधिकारी, कृषि विभाग, एवं अन्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित हुए और योजनाओं की जानकारी ली |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button