छत्तीसगढ़

जिला स्तरीय शाला विकास एवम प्रबंध समिति प्रशिक्षण आयोजित.

जिला स्तरीय शाला विकास एवम प्रबंध समिति प्रशिक्षण आयोजित

कांकेर /राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा के निर्देशानुसार और जिला शिक्षा अधिकारी भुवन जैन के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय एक दिवसीय शाला विकास एवम प्रबंध समिति प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। मिशन संचालक दिनेश नाग ने बताया की विद्यालयों में शाला विकास एवम प्रबंध समिति के गठन के लिए दिशा निर्देशों, समिति के पुनर्गठन, समिति के क्रियाकलापों, जन समुदाय को जोड़ने संबंधी जानकारी देने के लिए विकास खंड स्तर के मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण आयोजित किया गाया। जिला मिशन समन्वयक कार्यालय के मीटिंग हॉल में मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ विभिन्न आवश्यक मुद्दों पर चर्चा परिचर्चा के साथ शुभारंभ हुआ।
राज्य स्तर से प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स अखिलेशकर शर्मा व्याख्याता उमावि सिंगारभाट और पवन कुमार सेन व्याख्याता पंडित विष्णु प्रसाद शर्मा उमावि गोविंदपुर के द्वारा सभी विकासखंडों से चयनित दो-दो कुशल मास्टर ट्रेनर्स (बीआरजी) को एसएमसी शेडयूल अनुसार एसएमसी गठन, क्रियान्वयन एवं प्रत्येक विषय वस्तु को गतिविधि के माध्यम से चर्चा-परिचर्चा करते हुए प्रशिक्षणार्थियों के समक्ष सारी बिंदुओं को विस्तार से सभी को बताया। मास्टर ट्रेनर अखिलेशकर शर्मा ने प्रशिक्षण में जन समुदाय को शालाओं से जोड़ने, शाला त्यागी विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान, पालक बालक सम्मेलन का आयोजन, माताओं को जोड़कर गतिविधियों ने शामिल कराना, सारी गतिविधियों का प्रदर्शन करवाते हुए एसएमसी से संबंधित सारी बिंदुओं में अच्छी समझ विकसित करने की जानकारी दी।
मास्टर ट्रेनर पवन कुमार सेन ने श्रेष्ठ पालकत्व पर बात रखते हुए माता पिता के अच्छे व्यवहार, आचार विचार और श्रेष्ठ वातावरण देने संबंधी बिंदुओं को समझाया। उनके द्वारा बालिकाओं को घर के कामों से दूर रख पढ़ाई करवाने, घर में उपस्थित व्यवधान जैसे टीवी, अनापेक्षित आगंतुक, अध्ययन के लिए बेहतर वातावरण निर्माण, बड़े बुजुर्गों को नौनिहालों से जोड़कर अच्छे संस्कार देने बिंदुओं पर चर्चा की। डीएमसी कार्यालय के मीटिंग हाल में आयोजित जिला स्तरीय एसएमसी प्रशिक्षण में जिला मिशन संचालक दिनेश नाग द्वारा शिक्षकों को संबोधित करते हुए प्रशिक्षण को अपने संकुलों में सुव्यवस्थित संपन्न करवाने हेतु निर्देशित किया। एसएमसी प्रशिक्षण को समय सीमा में पूर्ण करने हेतु कहा गया। जिला स्तरीय प्रशिक्षण में बताई गई सारी बिंदुओं को संकुल स्तरीय प्रशिक्षण में बताते हुए सारे विद्यालयों में एसएमसी का अनिवार्यतः गठन कर बेहतर क्रियान्वयन करने हेतु प्रेरित किया। उक्त जिला स्तरीय एसएमसी प्रशिक्षण में चारों विकासखंड से चयनित दो-दो कुशल सभी मास्टर ट्रेनर्सों को एसएमसी सामग्री वितरण किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button