छत्तीसगढ़

स्वच्छता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर ग्राम पंचायत कोदागांव को किया गया सम्मानित।

स्वच्छता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर ग्राम पंचायत कोदागांव को
किया गया सम्मानित

उत्तर बस्तर कांकेर -स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के दूसरे चरण अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण में स्वच्छता को लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया गया। गत दिवस बिलासपुर जिले के ग्राम परसदा, सकरी में आयोजित आवास न्याय योजना कार्यक्रम अंतर्गत कांकेर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कोदागांव द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सरपंच श्री पंचूराम नायक को सम्मानित किया गया। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की मिशन संचालक श्रीमती पद्मनी भोई साहू द्वारा प्रमाण-पत्र एवं मोमेन्टो प्रदान किया गया। समारोह में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) जिला कांकेर के जिला समन्वयक भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button