आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य, व्यय और पुलिस प्रेक्षक कांकेर पहुंचे.
उत्तर बस्तर कांकेर /विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के तहत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 79-अंतागढ़ (अजजा) के लिए सामान्य प्रेक्षक श्री एच.जे. देसाई ( IAS ) की नियुक्ति की गई है, उनका मोबाईल नम्बर 7587016525 है तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 80-भानुप्रतापपुर एवं 81-कांकेर के लिए श्री अशोक कुमार ( IAS ) की नियुक्ति आयोग द्वारा की गई है, उनसे मोबाईल नम्बर 7587016526 पर संपर्क किया जा सकता है। सामान्य प्रेक्षक से स्थानीय विश्राम गृह (सर्किट हाउस कांकेर) में सुबह 10.00 से 10.30 बजे तक मिलने का समय निर्धारित किया गया है।
इसी प्रकार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 79-अंतागढ़, 80-भानुप्रतापपुर और 81-कांकेर के लिए पुलिस प्रेक्षक श्री नेल्ली कुमार सुब्रमण्यम ( IPS ) की नियुक्ति आयोग द्वारा किया गया है, उनका मोबाईल नम्बर 7587016527 है। भारत निर्वाचन ने उक्त तीनों विधानसभा क्षेत्र के लिए व्यय प्रेक्षक श्री सुशांत कुमार ( IRS ) की नियुक्ति की है, उनका मोबाईल नम्बर 7587016528 है। नोडल अधिकारी (प्रेक्षक) ने बताया कि श्री कुमार से मिलने का समय प्रातः 10.00 से 10.30 बजे तक नियत किया गया है। इस अवधि में विश्राम गृह (सर्किट हाऊस) कांकेर के बैठक कक्ष में उपस्थित रहेंगे।



