क्राइमछत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश

5 लाख का गांजा बरामद, साइकिल से छत्तीसगढ़ में एंट्री करते पकड़ाया तस्कर।

5 लाख का गांजा बरामद, साइकिल से छत्तीसगढ़ में एंट्री करते पकड़ाया तस्कर

गरियाबंद। जिले में लगातार गांजा तस्करों पर नकेल कसी जा रही है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले ने गांजा तस्करो को दबोचने का निर्देश जारी किया था. इसी कड़ी में गांजे की बड़ी खेप ओडिशा से देवभोग थाना क्षेत्र में आने की सूचना मुखबीर से मिली थी. थाना प्रभारी गौतम चंद गावड़े ने अपने बल के साथ सीमावर्ती खुटगांव चेक पोस्ट के अलावा सीमा प्रवेश करने वाले अन्य रास्तों पर घेराबंदी कर रखा थी.

सूचना के मुताबिक एक युवक साइकिल में सफेद बड़े बोरी में कुछ सामान रखकर छत्तीसगढ़ प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था. इस दौरान पुलिस ने शख्स को रोका और बोरी खोल कर देखा तो उसमें गांजा भरा मिला. मामले में पुलिस ने कालाहांडी जिले के खोखसरा थाना क्षेत्र के फलसापारा निवासी हरि मांझी को गिरफ्तार कर लिया है. थाना प्रभारी गौतम चंद गावड़े ने बताया कि आरोपी के पास से 58 किलो गांजा जब्त किया गया है. जिसकी कीमत 5.80 लाख है. आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल किया जा रहा है.

Related Articles

Back to top button