क्राइमछत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश

नौकरी लगवाने के नाम पर 21 लाख ठगने का आरोपी गिरफ्तार

*नौकरी लगवाने के नाम पर 21 लाख ठगने का आरोपी गिरफ्तार*

*भानुप्रतापपुर। थाना भानुप्रतापपुर क्षेत्र के पांच लोगों को कलक्टरेट कार्यालय में चपरासी पद पर नौकरी लगाने के नाम पर कुल 21 लाख 50000 रुपए लेकर धोखाधड़ी कर आरोपी फरार हो गया था। पुलिस के द्वारा अपराध क्रमांक 59 /2023 धारा 420 ,419 ,467, 468 , 471 भारतीय दंड संहिता का पंजीबद्ध कर विवेचना किया जा रहा था।*

*पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश ठाकुर तथा एसडीओपी भानुप्रतापपुर प्रशांत पैकरा के मार्गदर्शन में भानुप्रतापपुर पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए नौकरी लगाने के नाम पर 21 लाख 50000 रुपए लेकर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी करण सिंह चक्रधारी उर्फ करण पांडे पिता मंकू राम उम्र 28 वर्ष निवासी बहीगांव जिला कोंडागांव को महासमुंद जिले के सरायपाली से गिरफ्तार किया गया।आरोपी के द्वारा प्रार्थियों से की गई धोखाधड़ी की राशि को अपने शादी और विभिन्न घूमने फिरने के कार्यों में खर्च कर दिया जाना बताया गया। आरोपी के कब्जे से प्रार्थियो से धोखाधड़ी की गई राशि में से खरीदी गई बाइक और मोबाइल की जप्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जिनके आदेश पर आरोपी को जेल दाखिल कर दिया गया।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button