छत्तीसगढ़

भूतपूर्व सैनिकों ने अनिवार्य मतदान की ली शपथ स्वीप गरबा स्पर्धा में नागरिकों ने भी लिया संकल्प।

भूतपूर्व सैनिकों ने अनिवार्य मतदान की ली शपथ
स्वीप गरबा स्पर्धा में नागरिकों ने भी लिया संकल्प
विधानसभा आम निर्वाचन-2023

उत्तर बस्तर कांकेर / भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाताओं को जागरूक करने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला के मार्गदर्शन में स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज स्वीप गरबा नृत्य आयोजित किया गया जिसमें आम नागरिकों सहित भूतपूर्व सैनिकों ने हिस्सा लिया। स्वीप के नोडल अधिकारी और जिला पंचायत के सीईओ श्री सुमित अग्रवाल ने बताया कि कांकेर जिले के भूतपूर्व सैनिकों ने शनिवार 21 अक्टूबर की शाम को स्थानीय पुराना कम्युनिटी हॉल में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार स्वीप गरबा नृत्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें भूतपूर्व सैनिकों के अलावा युवा वर्ग के नवीन मतदाता और महिलाएं व पुरुषों ने आगामी 07 नवम्बर को मतदान अवश्य करने और लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने की एक साथ शपथ ली। इस अवसर पर सभी ने सेल्फी भी ली।

Related Articles

Back to top button