छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश

संकुलवार बैठक में कर्मचारी हितों और संगठन विस्तार पर हुई चर्चा।

संकुलवार बैठक में कर्मचारी हितों और संगठन विस्तार पर हुई चर्चा।

कोयलीबेड़ा। अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक संघ, ब्लॉक कोयलीबेड़ा की संकुलवार बैठक शनिवार 22 अगस्त को संकुल कौडोसाल्हेभाट में आयोजित की गई। बैठक में संघ के पदाधिकारियों सहित विभिन्न विभागों में कार्यरत अनुसूचित जनजाति अधिकारी-कर्मचारियों ने भाग लिया। बैठक में संगठन को मजबूत करने, कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों तथा आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बैठक के दौरान संघ के सत्र 2024-25 से 2026 तक के आय-व्यय तथा शेष राशि के लेखा-जोखा की समीक्षा की गई। इसके साथ ही संगठन के रिक्त पदों पर नए पदाधिकारियों के मनोनयन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। संगठन के शेष पदों पर मनोनयन के लिए आगामी बैठक संभावित रूप से 12 सितंबर 2026 को आयोजित करने का निर्णय लिया गया। सभी संकुलों में नियमित रूप से बैठकें आयोजित कर संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने पर भी सहमति बनी।

बैठक में कर्मचारी हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा हुई। संघ के किसी भी विभाग के कर्मचारी के सेवानिवृत्त होने पर संगठन की ओर से सम्मानपूर्वक विदाई समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। वहीं वर्ष 2026 में आयोजित आदिवासी दिवस कार्यक्रम से संबंधित आय-व्यय की भी समीक्षा की गई।

कर्मचारियों के संरक्षण को लेकर संघ ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए कहा कि यदि किसी कर्मचारी पर किसी बाहरी व्यक्ति अथवा उच्च अधिकारी द्वारा अनावश्यक आरोप-प्रत्यारोप लगाया जाता है या उसे प्रताड़ित किया जाता है, तो संघ संबंधित कर्मचारी को उचित समाधान और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए पहल करेगा। इसके अलावा विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की सेवाकालीन समस्याओं पर चर्चा करते हुए उनके निराकरण के लिए संगठन के माध्यम से प्रयास करने पर जोर दिया गया।

बैठक में संघ के किसी कर्मचारी के गंभीर रूप से बीमार होने की स्थिति में संगठन की ओर से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के विषय पर भी चर्चा हुई। संगठन में शत-प्रतिशत सदस्यता सुनिश्चित करने तथा अधिक से अधिक नए कर्मचारियों को संघ से जोड़ने के लिए विशेष सदस्यता अभियान चलाने पर जोर दिया गया।

बैठक में संगठन की नई जिम्मेदारियों को लेकर भी चर्चा की गयी,इस दौरान मुकेश उसेंडी  अध्यक्ष, जागेश्वरी दुग्गा उपाध्यक्ष, नवल सिंह कोरेटी  सचिव तथा दशरथ उइके संरक्षक मौजूद रहे । वहीं गणेश आंचले एवं देव प्रकाश मंडावी जो सलाहकार की जिम्मेदारी निभा रहे हैं मौजूद रहे । जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रामदयाल आंचले एवं श्याम लाल दुग्गा तथा संगठन कार्यकारिणी में विमल ठाकुर, नंदु मंडावी एवं पंडित आंचला हैं ।

इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों के अनुसूचित जनजाति अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को एकजुट और मजबूत बनाने के साथ कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button