छत्तीसगढ़राजनीति

अठारह ग्रामीणों ने थामा कांग्रेस का हाथ, विधायक नाग ने दिलाई सदस्यता 

अठारह ग्रामीणों ने थामा कांग्रेस का हाथ, विधायक नाग ने दिलाई सदस्यता

*विधायक बोले नए लोगों के कांग्रेस में आने से पार्टी मजबूत होगी और चुनाव में भी लाभ मिलेगा*

 *ग्रामीण बोले विधायक नाग ने परलकोट क्षेत्र में सैकड़ों विकास कार्यों और लगभग सभी वादों को पूरा किया*

जब से छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार बनी है, तब से लगातार भारी संख्या में युवा, महिला, बुजुर्ग सहित प्रत्येक वर्ग के लोग पूरे प्रदेश भर में कांग्रेस प्रवेश कर रहे हैं। परलकोट क्षेत्र सहित पुरे अंतागढ़ विधानसभा में हजारों लोग पहले भी कांग्रेस प्रवेश कर चुके हैं। इसी के तहत रविवार को भी ग्राम पंचायत डोटोमेटा के 18 से अधिक की ग्रामीणों ने अंतागढ़ विधायक अनूप नाग के समक्ष कांग्रेस प्रवेश किया।

आपको बता दें कि लगातार परलकोट क्षेत्र में युवा, महिला, आम लोग अन्य दलों को छोड़कर हर वर्ग के लोग कॉन्ग्रेस में प्रवेश कर रहे हैं। बीते दिनों भी सैकड़ों की संख्या में लोगों ने कांग्रेस प्रवेश किया था। इसी कड़ी में आज डोटोमेटा के 18 ग्रामीणों ने कांग्रेस प्रवेश किया। सभी को अंतागढ़ विधायक अनूप नाग ने कांग्रेसी गमछा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया और कहा कि निश्चित तौर पर ग्रामीणों के साथ आने से कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी। किसी भी पार्टी का भविष्य का निर्णय जनता के हाथ में है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रत्येक वर्ग में लोकप्रिय हैं और उनके कार्यों से प्रभावित होकर लगातार लोग कांग्रेस की विचारधारा से जुड़ रहे हैं।

सभी ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण के बाद एक साथ शपथ लिया कि वे पूरे निष्ठा के साथ कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करेंगे और छत्तीसगढ़ की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएंगे। इस दौरान विधायक अनूप नाग ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जिस प्रकार से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सरकार ने कार्य किया है। उससे छत्तीसगढ़ की जनता का समुचित विकास हुआ है। जिससे लोग स्वस्फूर्त होकर पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

*विधायक नाग की कार्यशैली देखकर कांग्रेस प्रवेश करने का लिया निर्णय :- ग्रामीण*

सदस्यता लेने के बाद ग्रामीणों ने कहा कि, वह पार्टी की रीति-नीति और प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व अंतागढ़ के विधायक अनूप नाग के द्वारा किए गए विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल हुए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि, कांग्रेस पार्टी हमेशा से आमजन के हितों के लिए काम करती आई है। प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यों के चलते निचले स्तर तक लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। गरीब, किसानों और युवाओं के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। युवाओं ने विधायक नाग से कहा की आपके विधायक बनने के बाद परलकोट क्षेत्र में सैकड़ों विकास कार्यों और लगभग सभी वादों काे पूरा किया है आपकी कार्यशैली को देखकर कांग्रेस प्रवेश करने का निर्णय लिया है।

*इन्होंने थामा कांग्रेस का हाथ*

ग्राम पटेल पंडरू नेताम, मनीष सलाम, राकेश दुग्गा, गज्जूराम नेताम, मेनुराम नेताम, संतराम आंचला, अर्जुन आंचला, सुमित कवाची, अशित कोर्राम, परदेसी नेताम, विक्रम उसेंडी, विजय नेताम, मोहन कोडोपी, काजल कोडोपी, सुशीला धुर्वा, दीपिका दुग्गा, रीना कोर्राम ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button