ब्लॉक स्तरीय शालेय शारीरिक, बौद्धिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता की शुरुआत चारगांव में।

ब्लॉक स्तरीय शालेय शारीरिक, बौद्धिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता की शुरुआत चारगांव में।

कोयलीबेड़ा। कोयलीबेड़ा अंचल के समस्त बारह संकुलों में सफल आयोजन के पश्चात चुने हुए विजयी खिलाड़ियों को अगले पड़ाव में अब ब्लॉक स्तरीय आयोजन में अपना कौशल दिखाने का अवसर मिला है। ब्लॉक स्तरीय शालेय शारीरिक,बौद्धिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता की शुरुआत चारगांव में विधि विधान के साथ शुरू हो गयी। ब्लॉक स्तरीय इस आयोजन में अठ्ठारह पँचायत के समस्त बारह संकुल अंतर्गत हजारों बच्चे हिस्सा ले रहे हैं। खेल मैदान की पूजा अर्चना के पश्चात अतिथियों का गोला फेंक प्रतियोगिता कराई गई जिसमें कोड़ोसालेभाट सरपंच बसन्त ध्रुव ने सर्वाधिक 10.95 मीटर गोला फेंक प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं दूसरे स्थान पर सुकाल सिंह नरेटी रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे चारगांव सरपंच सुखीराम उसेण्डी ने समस्त खिलाड़ियों व निर्णायकों से अपील करते हुए कहा कि तीन दिवसीय इस शालेय खेल प्रतियोगिता के आयोजन का जो चारगांव पँचायत को सौभाग्य मिला है उसके लिए सभी का धन्यवाद,तीन दिवसीय इस खेल कुम्भ में कई ऐसे भी खिलाड़ी निकलेंगे जो स्कूल ,गांव, संकुल व ब्लॉक का नाम रौशन करेंगे यही आशा और उम्मीद है। समस्त आगन्तुकों से यह भी अपेक्षा करते हैं की खिलाड़ी भावना का परिचय दें किसी भी प्रकार की विवाद की स्थिति निर्मित न हो इसका विशेष ध्यान रखना चाहिए। आप सभी के सहयोग व मार्गदर्शन में तीन दिवसीय आयोजन निश्चित ही एक नई मिशाल बनेगा।
मुख्य अतिथि दिलीप बघेल, जि.पं. सदस्य कांकेर
कार्यक्रम की अध्यक्षता सुखीराम उसेण्डी, अध्यक्ष सरपंच संघ कोयलीबेड़ा
विशेष अतिथियों में दामिनी रामटेके, जनपद सदस्य कोयलीबेड़ा, विष्णु राम कुलदीप, ग्राम गायता चारगांव, विजय कुलदीप ग्राम प्रमुख ,हरिचन्द्र देहारी ग्राम पटेल, रीना बघेल, राजेन्द्र सलाम, जं. सदस्य कोयलीबेड़ा, लेखश्वर ध्रुव, जं. सदस्य कोयलीबेड़ा,रमा जागेश्वर पुजारी सरपंच कोयलीबेड़ा, बंसन्त ध्रुव सरपंच कौड़ो साल्हेभाट, पीलू राम उसेण्ड़ी सरपंच केसेकोड़ी, पाण्डे राम सलाम सरपंच तुरसानी, मनोहर गावड़े सरपंच बदरंगी, लच्छू गावड़े सरपंच सिकसोड़, लालजी गावड़े सरपंच दड़बीसाल्हेभाट, सुश्री सनीता नवगो सरपंच पानीडोबीर, बुधियारिन तेता सरपंच कामतेड़ा, अश्वतीन मनेश दरों सरपंच सुलंगी, मनारो रजमु मंडावी सरपंच छोटे बोदेली, सुशीला भंजन उयके सरपंच पोरोण्डी, रूखी सुकाल सरपंच कड़में, हेमा मोहन हुपेण्डी सरपंच जिरमतराई, ईशा रजनाथ पोटाई सरपंच आलपरस, पुनारो बघेल सरपंच उदनपुर, सुनोती सनकु उसेण्डी सरपंच गुड़ाबेड़ा, कनको बाई उपसरपंच चारगांव, समस्त वार्ड पंच चारगांव, सावित्री यादव सचिव चारगांव, अजय देहारी भूतपूर्व सरपंच चारगांव, मानबती देहारी भूतपूर्व सरपंच चारगांव, कृष्णा देहारी भूतपूर्व ज. सदस्य कोयलीबेड़ा, हरिचन्द्र देहारी अध्यक्ष ज.क.स. मेटाबोदली एवं समस्त सदस्यगण, कुबेर सिंह चुरपाल सदस्य ज.पं. अंतागढ़, संकुल प्राचार्य एवं समस्त स्टॉफ ब्लॉक कोयलीबेड़ा शाला प्रबंधन समिति समस्त अध्यक्ष एवं सदस्य समस्त प्रमुखगण/युवा / युवती चारगांव श्री कन्हैया लाल टांडिया ग्राम कोटवार उपस्थित रहे।



