छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीमनोरंजनलाइफस्टाइल

ब्लॉक स्तरीय गायता जोहरनी कार्यक्रम कागबरस में हुआ सम्पन्न। तीनो परगना के हजारों लोग रहे उपस्थित।

ब्लॉक स्तरीय गायता जोहरनी कार्यक्रम कागबरस में हुआ सम्पन्न।

कोयलीबेड़ा। विकासखण्ड कोयलीबेड़ा अंतर्गत तीनो परगना के 55 गांव के ब्लॉक स्तरीय गायता जोहारनी कार्यक्रम ग्राम कागबरस में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्व आदिवासी समाज कोयलीबेड़ा इकाई अध्यक्ष सहदेव उसेण्डी, गोड़वाना समाज ब्लाक अध्यक्ष बिसनाथ दरों, सरपँच संघ अध्यक्ष सुखीराम उसेण्डी, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष रत्तीराम दुग्गा, जनपद पंचायत सदस्य लकेश्वर ध्रुव, रीना बघेल,जिला पंचायत सदस्य दिलीप बघेल,के आतिथ्य में पेन पुरखा उसेह मुदिया, कोकाल पेन, जिमिदारिन माता, भोमरा परगना, पदल परगना, कालपाट परगना पेन पुरखा का एवं जीव जगत की सुख समृधि की कामना करते हुए पूजा-अर्चना किया गया। तत्पश्चात प्रमुखों ने समाज की प्राचीन धरोहर समाज के द्वारा संचालित रीति-नीति को पालन करते हुए सामाजिक आर्थिक शैक्षणिक स्थिति में सुधार पर विस्तार पूर्वक अवगत कराया गया। साथ ही कार्यक्रम में पेसा अधिनियम 1996 नियम 2022 पर परिचर्चा, आदिवासी समाज में नवा खाई का चलन, 73 वें संविधान संशोधन अधिनियम 1993, वन अधिकार मान्यता कानून 2006, पांचवी अनुसूची क्षेत्र पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही अपने क्षेत्र के रीति नीति को संरक्षित करते हुए समाज को आगे बढ़ाने के लिए जागरूक करने की बात कही गयी। कार्यक्रम के अंत मे सभी ने एकजुट होकर अपने समाज के उत्थान के लिए कार्य करने की हामी भरी व सामूहिक नृत्य भी किया। कार्यक्रम में तीनो परगना कालपाट, पदल और भोमरा के मांझी मनीराम पद्दा, रामजी राम आचला, मेहतु राम पोटाई के साथ ही सभी गांवो के गायता पटेल व पंच सरपँच बसन्त ध्रुव, पीलूराम उसेण्डी, लच्छु राम गावड़े, रजमुराम, सनिता नवगो,मनेश दर्रो, पाण्डेराम सलाम,रजनाथ पोटाई, संतोष नुरेटि,जागेश्वर पुजारी,राजू कुमेटी, आर डी आचला, देवलाल मण्डावी,संजय कुंजाम,रवि आदि सहित हजारों की संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button