छत्तीसगढ़शिक्षा

विज्ञान वाणिज्य केन्द्र दुर्ग एवं जगदलपुर में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित।

*विज्ञान वाणिज्य केन्द्र दुर्ग एवं जगदलपुर में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित*
उत्तर बस्तर कांकेर, 24 मई 2024/ शिक्षा सत्र 2024-25 में अनुसूचित क्षेत्र के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राओं के लिए आर्यभट्ट विज्ञान एवं वाणिज्य शिक्षण प्रोत्साहन योजनांतर्गत विज्ञान एवं वाणिज्य शिक्षण केन्द्र कन्या जिला दुर्ग (बालक) जगदलपुर में शिक्षक बनने की अभिरूचि रखने वाले विद्यार्थियों से प्रवेश हेतु 25 मई तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।
आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि कक्षा 12वीं उत्तीर्ण अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राएं जो 12वीं कक्षा पूर्ण कर परीक्षा में न्यूनतम 40 प्रतिशत् अंक से उत्तीर्ण हुए हैं, वे विज्ञान, गणित एवं वाणिज्य विषय के साथ आगामी पढ़ाई के पश्चात् प्रदेश के अनुसूचित क्षेत्रों में शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे सकते हैं। इसके लिए विज्ञान एवं वाणिज्य केन्द्र जिला मुख्यालय दुर्ग (कन्या) एवं जगदलपुर (बालक) में जिला मुख्यालय अथवा आस-पास संचालित शासकीय अथवा मान्यता प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों में बी.एस.सी. गणित, विज्ञान, बी.कॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश ले सकते हैं। प्रवेश हेतु आवश्यक अभिलेख एवं 05 पासपोर्ट साईज के फोटो आवेदन पत्र के साथ इच्छुक छात्र-छात्राएं कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कांकेर में 25 मई सायं 05 बजे तक आवेदन जमा कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button