छत्तीसगढ़

सामुदायिक भवन निर्माण कार्य हेतु प्रशासकीय स्वीकृति।

सामुदायिक भवन निर्माण कार्य हेतु प्रशासकीय स्वीकृति

उत्तर बस्तर कांकेर  :- विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के मार्गदर्शिका में निहित निर्देशों एवं प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग एवं प्रभारी मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया की अनुशंसा पर कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा कांकेर एवं नरहरपुर विकासखंड अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के लिए 45 लाख 17 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। कांकेर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत पुसावण्ड में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के लिए 06 लाख 50 हजार रूपये तथा नरहरपुर विकासखण्ड अंतर्गत सामुदायिक भवन निर्माण हेतु ग्राम पंचायत देवरीबालाजी नदियापारा के लिए 06 लाख 50 हजार रूपये, ग्राम पंचायत मालगांव के बरकई गोड़पारा के लिए 06 लाख 50 हजार रूपये, ग्राम मांडाभर्री पारधीपारा के लिए 06 लाख 17 हजार रूपये, ग्राम पंचायत दबेना जंगलपारा हेतु 06 लाख 50 हजार रूपये, ग्राम पंचायत शामतरा हेतु 06 लाख 50 हजार रूपये और ग्राम पंचायत बांसपत्तर में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 06 लाख 50 हजार रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।
इसी प्रकार कांकेर विधायक श्री षिषुपाल शोरी के अनुषंसा पर कलेक्टर द्वारा कांकेर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत हाटकोंगेरा डड़सेनापारा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 05 लाख रूपये तथा नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत दुधावा साहूपारा में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के लिए 10 लाख रूपये स्वीकृत की गई है। उक्त स्वीकृत राशि हेतु कांकेर एवं नरहरपुर के जनपद पंचायत सीईओ को क्रियान्वयन एजेंसी बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button