छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीलाइफस्टाइलशिक्षाहेल्थ

कोयलीबेड़ा में सघन वाहन जाँच अभियान, बिना लाइसेंस और बीमा वाले चालकों पर कार्यवाही,

थाना प्रभारी के मार्गदर्शन में पुलिस ने दी यातायात नियमों की जानकारी।

कोयलीबेड़ा में सघन वाहन जाँच अभियान, बिना लाइसेंस और बीमा वाले चालकों पर कार्यवाही,
थाना प्रभारी के मार्गदर्शन में पुलिस ने दी यातायात नियमों की जानकारी।

कोयलीबेड़ा।
कोयलीबेड़ा पुलिस ने यातायात सुरक्षा को लेकर मंगलवार को सघन वाहन जाँच अभियान चलाया। इस दौरान कई वाहन चालकों के पास ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन बीमा और जरूरी दस्तावेज़ नहीं पाए गए। कोयलीबेड़ा थाना प्रभारी के मार्गदर्शन में पुलिस जवानों ने नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों को मौके पर चेतावनी दी और भविष्य में नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी।

जाँच के दौरान दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने की अनिवार्यता के बारे में समझाया गया, वहीं चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का प्रयोग करने की सलाह दी गई। पुलिस ने बताया कि यातायात नियमों की अनदेखी न केवल कानूनी अपराध है, बल्कि यह जानलेवा भी साबित हो सकती है।

थाना प्रभारी निर्मल जांगड़े ने कहा कि ऐसे अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाए जाएंगे, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आए और लोग सुरक्षित तरीके से यात्रा कर सकें। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button