छत्तीसगढ़देशराजनीतिलाइफस्टाइल

बांदे में महाविद्यालय खोलने हेतु आम आदमी पार्टी ने महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम तहसीलदार को दिया ज्ञापन ।

बांदे में महाविद्यालय खोलने हेतु आम आदमी पार्टी ने महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम तहसीलदार को दिया ज्ञापन ।

प्रदेश उपाध्यक्ष किसान विंग परवेज खान ने बांदे क्षेत्र के कार्यकर्ता की बैठक ली, उन्होंने कार्यकर्ताओं से विधान सभा चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार रहने और जन जन तक आम आदमी पार्टी की विचारधारा पहुचाने का आह्वान किया।। खान ने बताया छत्तीसगढ़ का निर्माण हुए 23 साल हो गए हैं पर इस क्षेत्र में जहां 200 से 300 छात्र छात्राएं हर वर्ष 12वीं पास होते हैं यहां महाविद्यालय नही होने से उनके समक्ष उच्च शिक्षा प्राप्त करने की कठिनाई उतपन्न हो जाती है।जो सक्षम हैं वो बाहर जाकर शिक्षा अर्जित कर लेते हैं परंतु गरीब लोगों के बच्चों को मजबूरी में अपनी पढ़ाई बीच मे छोड़नी पड़ती है।भाजपा और कांग्रेस ने लगातार छत्तीसगढ़ में शासन किया है लेकिन क्षेत्र के विकास के नाम पर सिर्फ जनता को लूटा है बांदे में ना सामुदायिक अस्पताल है ना ही उच्च शिक्षा के लिए महाविद्यालय।भाजपा कांग्रेस की क्षेत्र के विकास की कोई मंशा ही नहीं है।भाजपा और कांग्रेस से परेशान लोग अब आम आदमी पार्टी की ओर उम्मीद की नज़र से देख रहे हैं छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो लोगों की सारी समस्या का तत्काल निराकरण किया जाएगा।
वही जिला संयुक्त सचिव ऋषिकेश मजूमदार ने कहा दिल्ली और पंजाब में आम आदमी की पार्टी की सरकार चौतरफा विकास कर रही है आम आदमी पार्टी दिल्ली एवं पंजाब में युवा बेरोजगारों को प्रत्येक महीना ढाई हजार रुपए करके बेरोजगारी भत्ता दिया जा रहा है एवं बुजुर्गों को ढाई हजार रुपया बुजुर्ग भत्ता दिया जा रहा है हर दो पंचायत मिलकर एक हाई स्कूल का निर्माण साथी प्रत्येक 20 किलोमीटर के अंतर्गत महाविद्यालय का निर्माण किया गया है आम आदमी पार्टी की सरकार छत्तीसगढ़ में बनती है तो शिक्षा और स्वास्थ्य में आम आदमी पार्टी की सरकार प्राथमिकता देगी एवं किसानों के लिए₹50000 हेक्टर फसल मुआवजा दिया जाएगा एवं 25 कुंटाल प्रति एकड़ ₹3000 की दर से धान खरीदी की जाएगी

सुजीत कर्मकार बांदे ब्लॉक अध्यक्ष ने कहाअंतागढ़ विधानसभा का एक बड़ा क्षेत्र बांदे तहसील में कई हायर सेकंडरी स्कूल संचालित है। क्षेत्र के बच्चे स्कूल से निकलने के बाद उच्च शिक्षा के लिए पखांजूर या बाहर का रास्ता नापना पड़ता है।बांदे में महाविधालय नहीं होने से कई बच्चे आर्थिक परेशानी या अन्य महाविधालय की दुरी के कारण उच्च शिक्षा नहीं कर पाते है।
अगर यहाँ कॉलेज खुल जायेगा तो उच्च शिक्षा के लिए बच्चों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा और क्षेत्र में ही बेहतर शिक्षा मिल पायेगा। इसी को देखते हुए आज आम आदमी पार्टी के नेता सुजीत कर्मकार के नेतृत्व में बांदे तहसील कार्यलय पहुंच महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकार महाविद्यालय खोलने की माँग की गईं है। इस अवसर पर ज्ञापन सोपने ब्लॉक अध्यक्ष सुजीत कर्मकार, मरोड़ा सेक्टर अध्यक्ष रंजन प्रमाणिक छोटी बिटिया सेक्टर अध्यक्ष अनिल मिस्त्री तरबेली सेक्टर अध्यक्ष तारक मंडल इरपानार सेक्टर अध्यक्ष केशव मजूमदार पनाबर सेक्टर अध्यक्ष पंचानन मल्लिक बांदे कार्यालय सचिव देवजीत हालदार आप नेता देव कुमार दे शुभंकर विश्वास, जयदेव कर्मकार, , देवजीत बिस्वास, कंचन मंडल निकोजो शील, , प्रसंजीत विश्वास उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button