छत्तीसगढ़

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत कोयलीबेड़ा में आयोजित किया गया गायता, पटेल, कोटवार का मिलन एवं सम्मान समारोह ।

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत कोयलीबेड़ा में आयोजित किया गया
गायता, पटेल, कोटवार का मिलन एवं सम्मान समारोह

उत्तर बस्तर कांकेर 29 विधानसभा क्षेत्र 79-अंतागढ़ (अजजा) अंतर्गत  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला के निर्देशानुसार कोयलीबेड़ा क्षेत्र की 18 ग्राम पंचायतों के पटेल, गायता, कोटवारों का मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसके तहत आगामी निर्वाचन में मतदान के महत्व को बताते हुए निष्पक्ष, भयमुक्त, बिना किसी प्रलोभन के शत-प्रतिशत मतदान करने हेतु शपथ दिलाई गई। साथ ही उपस्थित सभी गायता, पटेल एवं ग्रामीणों को ईवीएम प्रदर्शन कर मतदाताओं  को   जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी ग्राम पटेल, गायता का सम्मान पारम्परिक गमछा पहना कर किया गया। ग्राम पटेल, गायता, कोटवारों को क्षेत्र के सभी अवैध गतिविधियों के सम्बंध में प्रशासन एवं पुलिस को अवगत कराते हुए शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं शत-प्रतिशत मतदान करने में सहयोग करने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में अंतागढ़ एसडीएम श्री विश्वास कुमार, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अंतागढ़ श्री अमर सिदाऱ आदि अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button