खेलछत्तीसगढ़देशमनोरंजनलाइफस्टाइलविदेशहेल्थ

राजापारा स्कूल में मनाया गया खेल दिवस।

राजापारा स्कूल में मनाया गया खेल दिवस

कांकेर। शा. पूर्व मा. शाला राजापारा टिकरापारा में स्वीप कार्यक्रम अंर्तगत विद्यायल में खेल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अनेको खेलों का आयोजन किया जिसमें विद्यालयीन बच्चों सहित पालकों ने भी हिस्सा लिया। प्रधानाध्यापक अनिता देहारी ने जीवन में खेलों का महत्व पर प्रकाश डालते हुए पालकों से मतदान का सही उपयोग करने कह सलाह दी। खेल प्रतियोगिता में केरम में कुशल, हर्षित, देवेन्द्र, अनंत रस्सी कूद में आदित्य, देवेन्द्र दौड़ में वैष्णवी, रोशनी, तेजस, भावेश, चानिस शेखर में मिनाक्षी, वैष्ण्वी, राखी बनाओं में स्नेहा, देवेन्द्र ने बाजी मारी। इस अवसर पर अनिता देहारी, पी किरण राव, शोभा गुप्ता, राजेश ठाकुर, दुर्गा वर्मा, गिरीश ठाकूर, प्रिया विनोद, टिनू चंदवानी, कमिता नेताम सहित समस्त स्टॉफ, बच्चे एवं पालकगण उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button