छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनलाइफस्टाइलविदेशव्यापारहेल्थ

पशुपालक जागरुकता अभियान के तहत् लखनपुरी में हुई बैठक.

पशुपालक जागरुकता अभियान के तहत् लखनपुरी में हुई बैठक

उत्तर बस्तर कांकेर  :- राज्य शासन एवं कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला के निर्देशानुसार राष्ट्रीय एवं राज्य मार्गो पर धुमन्तु पशुओं के विचरण के नियंत्रण हेतु पशुधन विकास विभाग कांकेर द्वारा पशुपालक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।  पशुपालक जागरूकता अभियान के तहत्  पशुधन विकास विभाग द्वारा चारामा विकासखण्ड के ग्राम लखनपुरी में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सड़कों पर घुमन्तु पशुओं के नियंत्रण हेतु ग्राम स्तर पर पशु नियंत्रण में आने वाली कठिनाई एवं समाधान पर चर्चा की गई एवं नियंत्रण के लिए पशुधन विभाग के उप संचालक, डॉ. सत्यम मित्रा द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश एवं सुझाव दिये गये तथा सड़क पर घुमंतु पशुओं को अस्थाई रुप से रखने हेतु ग्राम गौठान लखनपुरी का चयन किया गया।  उक्त बैठक में सरपंच गण, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत चारामा, राजस्व विभाग, कृषि विभाग, गौठान समिति के अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि एवं पशुपालक तथा पशुधन विकास विभाग के मैदानी अमला उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button