गैजेट्सछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेश

कौड़ोसालेभाट के युवाओं ने कहा-’’मतदाता सूची में नाम जुड़वाया क्या’’

2023 में अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

कौड़ोसालेभाट के युवाओं ने कहा-’’मतदाता सूची में नाम जुड़वाया क्या’’

मतदाता जागरूकता अभियान 2023 को लेकर मतदान केंद्र 147 जिरामतरई 02 ग्राम कौड़ोसलेभाट की अनोखी पहल,,

कांकेर (कोयलीबेड़ा) विधानसभा निर्वाचन-2023 में अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने के लिए 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, मृत एवं स्थायी रूप से पलायन करने वाले व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची से विलोपित करवाने और मतदाता सूची में त्रुटि होने पर उसे संषोधित करवाने के लिए आम लोगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला के मार्गदर्षन में जिले में व्यापक रूप से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है तथा पात्र लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील की जा रही है। इसी कड़ी में मतदान केंद्र क्रमांक 147 जिरामतरई 02 के मतदाताओं को जागरूक करने का बीड़ा उठाया ग्रामीण युवाओं, राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों, स्थानीय बीएलओ,पँचायत प्रतिनिधियों व शिक्षकों ने खासकर युवाओं को एक जागरूक मतदाता बनने के लिए सबसे जरूरी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिये प्रेरित किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button