क्राइमछत्तीसगढ़देशविदेश

शादी का झांसा देकर युवती से करता रहा दुष्कर्म, शादी से किया इंकार, शिकायत पर पुलिस ने किया गिरफ्तार.

शादी का झांसा देकर युवती से करता रहा बलात्कार, शादी से किया इंकार, शिकायत पर पुलिस ने किया गिरफ्तार.

अंतागढ़ : थाना से प्राप्त जानकारी अनुसार आज दिनांक 29.08.2023 को प्रार्थिया / पीड़िता थाना उपस्थित होकर लिखित आवेदन पेश किया कि राकेश कुमार दुग्गा पिता सनऊ राम दुग्गा उम्र 23 वर्ष साकिन स्कूलपारा घूमर थाना सिंकसोड़ जिला कांकेर द्वारा शादी का झांसा देकर लगातार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता रहा जिससे वह गर्भवती हो गई और दिनांक 09.02.2023 को एक शिशु को जन्म दी। , पीड़िता द्वारा आरोपी को शादी के लिए बोलने पर उसने शादी से इंकार करते हुए जान से मारने की धमकी दिया । इस पर पिड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई जिस पर पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 50/2023 धारा 376, 376(2) (ङ),506 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

महिला संबंधी अपराध होने एवं मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अंतागढ़ पुलिस द्वारा आरोपी की पतासाजी हेतु तत्काल एक टीम का गठन किया गया और आज दिनांक 29.08.2023 को ही आरोपी राकेश दुग्गा को ग्राम घूमर में जाकर घेराबंदी कर गिरफ्तार कर थाना लाया गया आरोपी युवक से घटना के संबंध में पुछताछ किया गया जो अपराध घटित करना स्वीकार करने पर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button